फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rs 320 crore debt on 13 municipal corporations of Madhya Pradesh, highest on Bhopal Nani

MP News: मध्य प्रदेश की 13 नगर निगमों पर 320 करोड़ रुपए का कर्ज, भोपाल ननि पर सबसे ज्यादा

Sat, 18 Mar 2023 06:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 18 Mar 2023 06:49 PM IST
सार

एमपी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी पर 15,343 करोड़ रुपए का कर्ज है। कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा के सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विधानसभा में  लिखित में यह जानकारी दी।

विज्ञापन
MP News: Rs 320 crore debt on 13 municipal corporations of Madhya Pradesh, highest on Bhopal Nani
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की 13 नगर निगमों पर 320 करोड़ रुपए का कर्ज है। यह लोन मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना द्वितीय और तृतीय चरण के लिए लिया गया। इसमें भोपाल नगर निगम पर सबसे ज्यादा 60 करोड़ रुपए का कर्ज है।नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के प्रश्न के जवाब में नगरीय आवास एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने विधानसभा में लिखित में जानकारी दी। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भोपाल नगर निगम ने मध्य प्रदेश शहरी विकास कंपनी लिमिटेड से 60 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है।
विज्ञापन


वहीं, छिंदवाड़ा ने 50 करोड़ रुपए, ग्वालियर ने 37 करोड़, जबलपुर ने 30 करोड़, रतलाम ने 27.41 करोड़ रुपए, मुरैना ने 27.11 करोड़ रुपए, इंदौर ने 25.85 करोड़ रुपए, सागर ने 16 करोड़ रुपए, रीवा ने 10.40 करोड़ रुपए, देवास ने 10 करोड़ रुपए, कटनी और खंडवा निगमों पर आठ-आठ करोड़ रुपए का कर्ज है। वहीं, बुरहानपुर पर 7.82 करोड़ रुपए का कर्ज है। बता दें सतना, सिंगरौली और उज्जैन नगर निगम ने कोई कर्ज नहीं लिया है।
विज्ञापन

 
विद्युत वितरण कंपनी पर 15,343 करोड़ का कर्ज
एमपी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी पर 15,343 करोड़ रुपए का कर्ज है। कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा के सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विधानसभा में  लिखित में यह जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि मध्य प्रेदश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी पर अंकेक्षित वार्षिक वित्तीय लेखों के अनुसार 31 मार्च 2022 की स्थिति में कुल 15,343 करोड़ का कर्ज है। इसमें से 15,05.82 करोड़ के कर्ज की राशि पर राज्य शासन द्वारा गारंटी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed