फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Ravana Dahan will take place at more than 200 places in Bhopal, preparations for Ravana Dahan and pro

MP News: भोपाल में 200 से ज्यादा जगहों पर होगा रावण दहन, अंतिम चरण में पहुंची रावण दहन और चल समारोह की तैयारी

Mon, 29 Sep 2025 06:36 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 29 Sep 2025 06:36 PM IST
सार

भोपाल में दशहरा पर्व को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशाल पुतलों का निर्माण तेजी से हो रहा है। शहर भर में 200 से ज्यादा जगहों पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छोला, टीटी नगर, कोलार, जंबूरी मैदान, न्यू मार्केट और अवधपुरी प्रमुख स्थान हैं जहां विशाल आयोजन की तैयारी है।

विज्ञापन
MP News: Ravana Dahan will take place at more than 200 places in Bhopal, preparations for Ravana Dahan and pro
पुतलों को अंतिम रूप देते कारीगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस वर्ष दशहरा पर्व 2 अक्टूबर, गुरुवार को देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इस पर्व को लेकर तैयारियां चरम पर हैं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में रावण, कुंभकरण और मेघनाद के विशाल पुतलों का निर्माण तेजी से हो रहा है। दशहरा के इस ऐतिहासिक उत्सव को लेकर कलाकार, आयोजक और प्रशासन सभी पूरे उत्साह के साथ जुटे हैं। शहरभर में 200 से ज्यादा जगहों पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। छोला, टीटी नगर, कोलार, जंबूरी मैदान, न्यू मार्केट और अवधपुरी प्रमुख स्थान हैं जहां विशाल आयोजन की तैयारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन


5 फीट ऊंचे रावण को देखने आएंगे 50 हजार लोग
विजयदशमी पर संस्कार उत्सव समिति द्वारा आयोजित 23वां महानगर विजयदशमी महोत्सव इस बार भी विशेष अंदाज में मनाया जाएगा। यह आयोजन केवल पुतला दहन तक सीमित न होकर सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बन गया है। संयोजक 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ सुरजीत सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष आयोजन की खास बात यह है कि भारत का सबसे छोटा रावण दहन होने जा रहा है। केवल 5 फीट ऊंचे रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा, लेकिन इसके बावजूद लगभग 50,000 लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। प्राकृतिक वातावरण में राम दरबार की झांकी, पुष्प रथ, रामलीला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र होंगी। VIP और आम दर्शकों के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की गई हैं। संस्था का उद्देश्य केवल पर्व मनाना नहीं, बल्कि भाईचारा, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। साथ ही लव जिहाद जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति जनजागरूकता भी इस मंच से की जाएगी।


यह भी पढ़ें-एम्स में हाईटेक जांच सुविधा शुरू,अब 230 से ज्यादा बीमारियों की जांच एक ही मशीन से, रिपोर्ट


इन प्रमुख स्थानो में आयोजन
छोला दशहरा मैदान: श्री हिंदू उत्सव समिति के तहत 51 फीट के रावण, 45 फीट के कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन होगा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीराम का तिलक 11 ब्राह्मणों द्वारा किया जाएगा। नासिक ढोल पार्टी, पुलिस बैंड और रथ यात्रा इस आयोजन को और भव्य बनाएंगे।
कोलार बंजारी दशहरा मैदान: यहां 105 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। आयोजन की निगरानी विधायक रामेश्वर शर्मा ने की।
अवधपुरी जंबूरी मैदान: भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा 111 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। साथ ही 2 अक्टूबर को भजन गायिका आशा वैष्णव की प्रस्तुति भी होगी।
टीटी नगर: नागरिक कल्याण समिति द्वारा राधौगढ़ के आतिशबाजों की भव्य आतिशबाजी और हनुमान लीला के मंचन का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग में नियुक्तियों पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष ने पारदर्शिता पर उठाए सवाल


चल समारोह मार्ग की तैयारी अंतिम चरण में
दुर्गोत्सव चल समारोह 3 अक्टूबर को भारत टॉकीज चौराहे से शुरू होकर प्रेमपुरा घाट तक जाएगा। आयोजन से पहले अधिकारियों की बैठक में मार्ग की मरम्मत, बैरिकेडिंग, पानी की व्यवस्था और स्वागत मंचों की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है। श्री हिंदू उत्सव समिति ने गड्ढों को भरने की मांग रखी है ताकि चल समारोह निर्विघ्न संपन्न हो। सोमवार को हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में पी डब्ल्यू डी पुलिस अधिकारियों  नगर निगम एमपीबी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सेंटराल लीयब्रेरी से दुर्गा विसर्जन चल समारोह मार्ग का निरीक्षण किया उसके पश्चात दशहरा चल समारोह बांके बिहारी मंदिर से घोड़ा नक्कास तक के मार्ग का निरीक्षण किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed