फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: High-tech testing facility launched at AIIMS; now more than 230 diseases can be tested using a single

Bhopal: एम्स में हाईटेक जांच सुविधा शुरू,अब 230 से ज्यादा बीमारियों की जांच एक ही मशीन से, रिपोर्ट मिलेगी तेज

Mon, 29 Sep 2025 10:50 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 29 Sep 2025 10:50 AM IST
सार

एम्स भोपाल ने मरीजों के लिए जांच सेवाओं को और अधिक सटीक, तेज और भरोसेमंद बनाने के उद्देश्य से कोबास प्रो एडवांस्ड इंटीग्रेटेड क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर को लगाया गया है। यह मशीन एक साथ 230 से अधिक परीक्षण करने में सक्षम है और प्रति घंटे 2,000 से अधिक जांचें कर सकती है।

विज्ञापन
Bhopal: High-tech testing facility launched at AIIMS; now more than 230 diseases can be tested using a single
एम्स भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स भोपाल में अब मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल के जैव रसायन विभाग में कोबास प्रो एडवांस्ड इंटीग्रेटेड क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र के जरिए जांच प्रक्रिया को और ज्यादा आधुनिक व तेज बना दिया गया है। यह मशीन प्रति घंटे 2,000 से अधिक टेस्ट करने की क्षमता रखती है, जिससे बड़ी संख्या में मरीजों को समय पर और सटीक रिपोर्ट मिल सकेगी। लगभग 3 करोड़ की लागत वाली यह मशीन मध्यप्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल में पहली बार स्थापित की गई है। यह एम्स भोपाल को न सिर्फ प्रदेश में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी तकनीकी रूप से अग्रणी बनाती है।
विज्ञापन



ये सभी जांचें एक ही मशीन से संभव
- ब्लड शुगर (डायबिटीज)
- लीवर फंक्शन टेस्ट (LFT)
-किडनी फंक्शन टेस्ट (RFT)
-हार्ट प्रॉफाइल
-थायरॉयड और अन्य हार्मोन
-विटामिन्स और कैंसर मार्कर्स
-यह मशीन 230 से ज्यादा प्रकार की जांचें करने में सक्षम है।

तकनीकी दक्षता और भरोसेमंद रिपोर्टिंग
कोबास प्रो मशीन एक पूरी तरह से एकीकृत, ऑटोमेटेड जैव रसायन विश्लेषक है जो न सिर्फ तेज़ परिणाम देती है, बल्कि उसकी रिपोर्टिंग में सटीकता भी बनी रहती है। मरीजों को कम समय में भरोसेमंद परिणाम मिलना एम्स भोपाल की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार
जांच प्रक्रिया तेज़ और सहज होगी।
रिपोर्ट वितरण में काफी तेजी आएगी।
मरीजों को कम समय में इलाज की शुरुआत मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश के 26 लाख विद्यार्थियों का आधार अपडेट पेंडिंग, 1 अक्टूबर से स्कूलों में शुरू होगा अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच की सटीकता और गति दोनों में बेहद प्रभावशाली
जैव रसायन विभाग के प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोबास प्रो ई-800 एक पूरी तरह से एकीकृत, अत्याधुनिक क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री एनालाइज़र है। यह मशीन जांच की सटीकता और गति दोनों में बेहद प्रभावशाली है। अब मरीजों को रिपोर्ट के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और डॉक्टरों को भी समय पर सटीक जानकारी मिलेगी, जिससे इलाज में देरी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें-एशिया कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, भोपाल में मना जश्न, दुर्गा पंडालों से गूंजा भारत माता की जय


 मरीजों के लिए एक बड़ी राहत
डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एम्स भोपाल में शुरू की गई यह अत्याधुनिक जांच सुविधा मरीजों के लिए एक बड़ी राहत है। इससे जहां जांच की गति बढ़ेगी, वहीं इलाज में भी देरी नहीं होगी। यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाएगी, बल्कि सरकारी अस्पतालों की क्षमता और भरोसे को भी मजबूत करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed