फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rameshwar Sharma says Congress, which runs a beef export factory, is now playing cow devotion

MP News: रामेश्वर शर्मा बोले- गोमांस निर्यात की फैक्ट्री चलाने वाली कांग्रेस अब गो-भक्ति का नाटक कर रही है

Tue, 23 Sep 2025 09:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 23 Sep 2025 09:11 PM IST
सार

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गो-भक्ति का नाटक कर रही है, जबकि सबसे ज्यादा बीफ निर्यात कांग्रेस के शासनकाल में हुआ।

विज्ञापन
MP News: Rameshwar Sharma says Congress, which runs a beef export factory, is now playing cow devotion
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी गोमांस की सबसे बड़ी निर्यातक रही है और अब गो-भक्ति का नाटक कर जनता को गुमराह कर रही है। कांग्रेस के नेताओं के हाथ पर गोमाता का खून लगा है। ये वही लोग हैं जो केरल में चौराहों पर गोवंश की हत्या कर गोमांस खाने के प्रदर्शन करते हैं और चुनाव आते ही गाय के नाम पर वोट मांगते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए गाय सिर्फ राजनीति का मुद्दा नहीं बल्कि सनातन संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, जबकि कांग्रेस के लिए यह सिर्फ तुष्टिकरण और वोट बैंक का सौदा है। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने 2004 में मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध कानून लागू कर गोहत्या और अवैध परिवहन पर कड़ा प्रतिबंध लगाया है। जीएसटी की मौजूदा दरों को तय करने वाली जीएसटी काउंसिल में कांग्रेस शासित राज्य सरकार के प्रतिनिधि शामिल थे। कांग्रेस उन राज्यों में जीएसटी का विरोध क्यों नहीं कर रही जहां खुद सत्ता में है। गोरक्षा के लिए कार्य करने वाले करपात्री महाराज पर गोली चलाने का आदेश देने वाली राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी थी। शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी को याद होना चाहिए कि 2018 में भूल से बनी कांग्रेस सरकार ने 2004 में भाजपा सरकार द्वारा मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध कानून पर संशोधन की कोशिश की थी, जिससे गो तस्करों को खुली छूट दी जा सके। इसका भारतीय जनता पार्टी ने पुरजोर विरोध किया था और कांग्रेस को गौ तस्करों के पक्ष में निर्णय लेने से रोका था। 
विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  Ayurveda Day: आयुष डॉक्टरों को CM ने दी बड़ी सौगात, समयमान वेतनमान की घोषणा,आयुष और पर्यटन विभाग के बीच एमओयूम
विज्ञापन
विज्ञापन


गौवंशों का सबसे ज्यादा कत्ल कांग्रेस शासनकाल में
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ही भारत दुनिया का सबसे बड़ा बीफ निर्यातक देश बना। यह तथ्य अब किसी से छिपाया नहीं जा सकता है। बीफ निर्यात पर कांग्रेस का रिकॉर्ड शर्मनाक और कलंकित रहा है। जिस कांग्रेस के राज में गोवंश का सबसे ज्यादा कत्ल हुआ, वे आज गो-रक्षा की बात कर रहे हैं। यह वैसा ही है जैसे चोर चोरी करते हुए दूसरों पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह बताए कि केरल और पूर्वोत्तर राज्यों में उनके कार्यकर्ता और विधायक सार्वजनिक रूप से गोमांस क्यों खाते हैं और उसका प्रचार क्यों करते हैं? मध्यप्रदेश में बैठकर ये नकली गौ-भक्त बनने का ढोंग करते हैं, लेकिन जिन राज्यों में कांग्रेस सत्ता में है, वहां गोवंश की नृशंस हत्या को बढ़ावा देती है।

ये भी पढ़ें-  MP मंत्रि परिषद बैठक: पर्यटक स्थलों को जोड़ने शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, डॉक्टरों के पद भरे जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed