{"_id":"68d29f5b5fa564b8b40a99c7","slug":"ayurveda-day-cm-gives-a-big-gift-to-ayush-doctors-announces-dacp-benefits-mou-between-ayush-and-tourism-dep-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayurveda Day: आयुष डॉक्टरों को CM ने दी बड़ी सौगात, समयमान वेतनमान की घोषणा,आयुष और पर्यटन विभाग के बीच एमओयू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayurveda Day: आयुष डॉक्टरों को CM ने दी बड़ी सौगात, समयमान वेतनमान की घोषणा,आयुष और पर्यटन विभाग के बीच एमओयू
Tue, 23 Sep 2025 08:41 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Tue, 23 Sep 2025 08:41 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस आयुष डॉक्टरों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के सभी चिकित्सा अधिकारियों को वरिष्ठ पदनाम देकर प्रथम श्रेणी का दर्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस आयुष डॉक्टरों के लिए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के सभी चिकित्सा अधिकारियों को वरिष्ठ पदनाम देकर प्रथम श्रेणी का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए स्वास्थ्य विभाग के समान समयमान वेतनमान लागू किया जाएगा। इससे आयुष के 1453, होम्योपैथी के 228, यूनानी के 85 सहित कुल 2698 अधिकारी लाभान्वित होंगे। आयुष चिकित्सकों के लिए 3 अग्रिम वेतन सुविधा लागू की जाएगी, जिससे 300 अधिकारियों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में आयोजित राज्य स्तरीय “10वें राष्ट्रीय में यह घोषणा की है।
आयुष और पर्यटन विभाग के बीच एमओयू
आयुष वैलनेस टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष विभाग और पर्यटन विभाग के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इसके जरिए प्रदेश में आयुर्वेद आधारित वेलनेस और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे प्रदेश में न केवल देशभर से बल्कि पूरे विश्व से लोग आयुष वेलनेस टूरिज्म के लिए आएंगे।
12 नए आयुष अस्पतालों की शुरुआत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयुर्वेद दिवस पर प्रदेशवासियों को 12 नए आयुष अस्पतालों की सौगात दी। इनमें उज्जैन और खजुराहो में 50-50 बिस्तरों के दो अस्पताल और 10 जिलों में 10-10 बिस्तरों के अस्पताल खोले जाएंगे। इनमें पचमढ़ी, मंदसौर, अगर-मालवा समेत अन्य स्थान शामिल हैं।
विज्ञापन
कैंसर रोगियों के लिए विशेष कार्यक्रम
आयुष जनस्वास्थ्य कार्यक्रम का विस्तार प्रदेश के 55 जिलों की 55 इकाइयों तक किया गया। साथ ही, कैंसर रोगियों के लिए विशेष "कारुण्य" कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम के तहत कैंसर के मरीजों को आयुर्वेद इलाज मुहैया करा उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार लाने की योजना है।
यह भी पढ़ें-गरबा पंडालों में लगे पोस्टर,जिहादियों को आना मना,धीरेन्द्र शास्त्री बोले-प्रवेश द्वार पर रखें गौमूत्र
औषधीय पौधों के लिए हेल्पलाइन
आयुष विभाग ने औषधीय पौधों के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की है। इससे जड़ी-बूटियों की जानकारी और उनके संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आयुष जनस्वास्थ्य कार्यक्रम का विस्तार प्रदेश के 55 जिलों की 55 इकाइयों तक किया गया। साथ ही, कैंसर रोगियों के लिए विशेष “कारुण्य” कार्यक्रम की शुरुआत हुई। औषधीय पौधों के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की गई।जिससे जड़ी-बूटियों की जानकारी और उनके संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर एसएमपीबी की पत्रिका “मध्य हर्बल दर्पण” का विमोचन किया गया। इसके साथ ही जन आरोग्य समिति की नियमावली का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर आयुष विभाग की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें आयुर्वेदिक औषधियों, जड़ी-बूटियों और स्वास्थ्य पद्धतियों की जानकारी दी जाएगी।
यह भी पढ़ें-भोपाल में कक्षा 8वीं से 12वीं तक की 22% बालिकाओं में आंखों की बीमारी, एम्स के कैंप में हुआ खुलासा
आयुर्वेद जीवनशैली व्यक्ति को बीमार ही नहीं होने देती
इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आयुर्वेद एक ऐसी जीवनशैली है, जो व्यक्ति को बीमार ही नहीं होने देती। उन्होंने कहा कि एलोपैथी तब काम आती है जब बीमारी हो जाती है, लेकिन आयुर्वेद हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप, खेल एवं युवा कल्याण और सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर और संस्कृति व पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए।
महत्वपूर्ण घोषणाएं
- आयुष महाविद्यालयों में सुधार
- सभी आयुष महाविद्यालयों में स्नातक सीटों की संख्या बढ़ाकर 100 की जाएगी।
- सभी आयुष महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
- आवश्यक शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों का सृजन किया जाएगा।
- आयुष चिकित्सा अधिकारियों के लिए लाभ
- आयुष विभाग के सभी आयुष चिकित्सा अधिकारियों को, जो 6600 ग्रेड पे में आते हैं, वरिष्ठ पदनाम देते हुए प्रथम श्रेणी घोषित किया जाएगा।
- स्नातकोत्तर उपाधि धारक आयुष चिकित्सा अधिकारियों को 3 अग्रिम वेतनवृद्धि का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- वेतनमान और फार्मेसियों का सशक्तीकरण
- स्वास्थ्य विभाग की तरह आयुष विभाग के विशेषज्ञ और चिकित्सा अधिकारियों, शैक्षणिक संवर्ग के लिए समयमान/चयन वेतनमान (DACP योजना) लागू की जाएगी।
- आयुष फार्मेसियों का सशक्तीकरण किया जाएगा।