फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rajesh Pataria got the responsibility of District President in Niwari, problem not resolved in Indore

MP News: निवाड़ी में राजेश पटैरिया को जिला अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी, इंदौर में नहीं सुलझा पेंच

Sat, 25 Jan 2025 10:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 25 Jan 2025 10:42 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन पर्व- 2024 के तहत निवाड़ी जिले में राजेश पटैरिया को जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। हालांकि अभी इंदौर में नगर और ग्रामीण अध्यक्ष के नाम पर पेंच सुलझा नहीं है। भाजपा के अब तक 60 जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा हो गई है। 

विज्ञापन
MP News: Rajesh Pataria got the responsibility of District President in Niwari, problem not resolved in Indore
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में भाजपा ने 62 में से 60 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। शनिवार को निवाड़ी जिले में राजेश पटैरिया को जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। पटैरिया केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक के करीबी माने जाते हैं। वर्तमान में वह सांसद प्रतिनिधि है। वहीं, अब इंदौर में शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्ष को लेकर पेंच फंसा हुआ है। यहां पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसीराम सिलावट के बीच एक राय नहीं बन पा रही है। इसके चलते ही इंदौर में जिला अध्यक्ष को लेकर पेंच फंसा हुआ है। हालांकि संगठन के पदाधिकारी जिलों के नेताओं की एकराय बनाने और सहमत करने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक भाजपा ने 60 जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। इन घोषणाओं में पहली सूची में 2 नाम, दूसरी सूची में 18, तीसरी में 12, चौथी में 15, पांचवी में 9, छठी में 1, सातवीं में 2 नाम और आठवीं सूची में 1 नाम शामिल है। इस बीच, इंदौर समेत दो जिलों के जिलाध्यक्षों पर पार्टी ने सस्पेंस बनाए रखा है।
विज्ञापन


दिल्ली चुनाव के चलते टल सकता है मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव
वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान 5 फरवरी को होने हैं, जिसके कारण मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कुछ दिन के लिए टल सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के कई पदाधिकारी दिल्ली चुनाव में व्यस्त है। प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने धर्मेंद्र प्रधान को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। ऐसी चर्चा है कि प्रधान प्रदेश के सभी प्रतिनिधियों से मोबाइल फोन के माध्यम से रायशुमारी करेंगे। मध्यप्रदेश के कई नेताओं की भी दिल्ली चुनाव में ड्यूटी लगी हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली चुनाव समाप्त होने तक प्रदेश अध्यक्ष का चयन करना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष के लिए यह है दावेदार 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद के लिए कई नाम चर्चाओं में हैं। वर्तमान अध्यक्ष वीडी शर्मा का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है, खासकर जिला अध्यक्षों के चयन में उनकी भूमिका को देखते हुए। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, विधायक हेमंत खंडेलवाल और भगवानदास सबनानी जैसे नेता भी दावेदारी में शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार, सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद आलोक शर्मा, डॉ. आशीष दुबे, गजेंद्र पटेल, सुधीर गुप्ता, पूर्व विधायक अरविंद भदौरिया और लालसिंह आर्य के नाम भी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed