फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rajendra Shukla retorts to Patwari's statement, says Congress leaders are unable to digest the govern

MP News:पटवारी के बयान पर राजेंद्र शुक्ल का पलटवार,बोले-सरकार के अच्छे कार्य कांग्रेस के नेता पचा नहीं पा रहे

Mon, 08 Dec 2025 08:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 08 Dec 2025 08:29 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतु पटवारी के आरोपों का पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और कुपोषण सहित सभी क्षेत्रों में सुधार के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल आरोप लगाने में लगी हुई है और राज्य सरकार की उपलब्धियां स्वीकार नहीं कर रही।
 

विज्ञापन
MP News: Rajendra Shukla retorts to Patwari's statement, says Congress leaders are unable to digest the govern
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल - फोटो : ANI

विस्तार

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर पलटवार किया। सोमवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश में शिक्षा एवं कुपोषण सहित प्रत्येक क्षेत्र में स्थितियों को बेहतर से और बेहतर करने में कोई कसर छोड़ नहीं रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का काम केवल आरोप लगाना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल मेट्रो की शुरुआत सफर में कम रह सकती है भीड़, हर 30 मिनट में मिलेगी सेवा
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत है, लेकिन यह कांग्रेस के नेता भी यह जानते हैं कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने मातृ मृत्यु दर प्रति एक हजार 175 को 142 पर और शिशु मृत्यु दर को 50 से 37 पर लेकर आए हैं। लेकिन वह हकीकत स्वीकार नहीं करना चाहते और अनर्गल आरोप लगाते रहते हैं। केंद्र सरकार भी यह स्वीकार करती है कि मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य व शिक्षा की स्थिति तेजी से सुधरी हैं। कुपोषण को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री खाद्यान योजना जैसी अनेकों योजनायें चल रहीं हैं और स्थितियां पहले से बहुत बेहतर हो रहीं हैं। प्रदेश सरकार हर समस्या के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से अपनी भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: धर्मांतरण के बाद वापसी,भोपाल का युवक फिर बना हिंदू,गुफा मंदिर में हुए संस्कार

वहीं, भाजपा कार्यालय में मंत्रियों के बैठने के नवाचार पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी जन समस्याओं का समाधान किया। जिन जनसमस्याओं का त्वरित समाधान नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजा गया है। मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क व संवाद से भाजपा सरकार की योजनाओं को और बेहतर करने में मदद मिलेगी। पार्टी संगठन ने कार्यकर्ताओं को सरकार और मंत्रियों से संवाद के लिए नवाचार के जरिए बेहतर माध्यम उपलब्ध कराया है। कुपोषण और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत है।

ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी में कई नगरीय निकायों में आय से अधिक खर्च, उज्जैन में 91 करोड़, सतना में 47 करोड़ ज्यादा खर्च

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसे सुधारों को ज़मीन पर उतार रही है। चरण-वंदना और पुरानी राजनीति में उलझी कांग्रेस को शिक्षा पर नया सोचने के बजाय केवल राजनीति कर रही है। इसी नकारात्मक राजनीति की वजह से मध्यप्रदेश की जनता कांग्रेस को पूरी तरह से नकार चुका है। मध्यप्रदेश सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आयोजित कार्यशाला सकारात्मक प्रयास है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को कांग्रेस नेता पचा नहीं पा रहे हैं, इसलिए अनर्गल आरोप लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed