फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra will arrive in MP on March 2, know the minute by minute program

MP News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दो मार्च को MP में होगा आगमन, जाने मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Fri, 01 Mar 2024 12:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 01 Mar 2024 12:18 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा राजस्थान के धौलपुर सीमा से दो मार्च को दोपहर 1.30 बजे मध्य प्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी। 6 मार्च तक राहुल गांधी अलग-अलग जगह रोड शो और कई सभाओं को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
MP News: Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra will arrive in MP on March 2, know the minute by minute program
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को दोपहर 1.30 बजे मध्य प्रदेश के मुरैना में प्रवेश करेगी। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष योगेश यादव के नेतृत्व और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित पार्टी के अन्य नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में पार्टी ध्वज को सलामी देकर उत्तरप्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को ध्वज सौंपाने का कार्यक्रम दोपहर 2 बजे जेबी ढाबा, पिपरई (देवपुरी ढाबा) में किया जाएगा। न्याय यात्रा के 2 मार्च के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव मप्र प्रभारी शिव भाटिया, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह हैं। राहुल गांधी यात्रा में दो से 6 मार्च के बीच अग्निवीर उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों, किसानों, पटवारी परीक्षा के अभ्यार्थी और महिलाओं से संवाद करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


2 मार्च दोपहर 2.30 बजे यात्रा अंडर ब्रिज के पास मुरैना में रोड शो होगा,जहां राहुल गांधी का स्वागत भी किया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे ग्वालियर शहर में यात्रा का स्वागत और ग्वालियर में ही चार शहर नाका से जीरा चौक तक रोड शो होगा, और राहुल गांधी का संबोधन होगा। यात्रा का रात्रि विश्राम गोल्डन लोटस गार्डन में होगा। भारत जोड़ो न्याय यात्रा से सेवादल के अध्यक्ष, प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक, विधायक प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, लोकसभा समन्वय समीतियां, सभी पार्षदगण, पंचायत प्रतिनिधियों आदि सहित अन्य प्रतिनिधिगण भी यात्रा से जुड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


3 मार्च अग्निवीर पूर्व सैनिक संवाद के साथ शुरू होगी। न्याय यात्रा का सुबह 8.30 बजे घाटीगांव में स्वागत होगा और सुबह 10 बजे मोहना गांव में स्वागत होगा। इसके बाद 11.30 बजे मोहखेड़ा में आदिवासी संवाद होगा और दोपहर 12.30 बजे सातनवाड़ा में न्याय यात्रा का स्वागत होगा, वहीं सातनवाड़ा में दोपहर भोज होगा, दोपहर 2 बजे बाबू क्वार्टर शिवपुरी से झांसी रोड तिराहा तक रोड़ शो होगा, 4 बजे कोलारस में और शाम 5 बजे लुकवासा में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। शाम 6.30 बजे बदरवास में राहुल गांधी का संबोधन होगा। रात्रि विश्राम ईश्वरी बदरवास में होगा।

4 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा सुबह 8.30 बजे मियाना जिला गुना से प्रारंभ होगी। सुबह 9.30 बजे हनुमान चौराहे से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होगा। इसके बाद 11 बजे रूठिआई में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। दोपहर 12.30 बजे राघोगढ में साडा कॉलोनी से राघोगढ़ नया बस स्टेंड तक रोड शो होगा। दोपहर 1 बजे यूनिवर्सिटी राघोगढ़ में दोपहर भोज के बाद दोपहर 2 बजे बीनागंज में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। शाम 5 बजे पीपल चौराहा ब्यावरा में आमसभा के बाद शाम 6 बजे भाटखेड़ी राजगढ़ में किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रात्रि विश्राम भाटखेड़ी में रहेगा।


5 मार्च को सुबह 8.30 बजे पचौर में और सुबह 9.30 बजे सारंगपुर में न्याय यात्रा का स्वागत होगा। 11.30 बजे शाजापुर टंकी चौराहा से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होने के बाद दोपहर 12 बजे मक्सी में स्वागत होगा। दोपहर 1 बजे संस्कार पब्लिक स्कूल में दोपहर भोज के साथ परिक्षार्थी संवाद होगा। न्याय यात्रा कायथा, विजयगंज मंडी होते हुए उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे। वहीं शाम 5 बजे उज्जैन में ही उज्जैन गेट से देवास गेट तक युवा अधिकार रैली आयोजित होगी। रात्रि विश्राम इंगोरिया में होगा।

6 मार्च को सुबह 9 बजे बड़नगर में महिला संवाद कार्यक्रम के बाद सुबह 10 बजे बड़नगर में रोड शो और 11.30 बजे बदनावर में सभा के बाद दोपहर भोज होगा। यात्रा 3 बजे रतलाम और शाम  4 बजे सैलाना में आयोजित होगी।  
       

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed