फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Promotion rules 2025 will be implemented soon in Madhya Pradesh

MP News: मध्य प्रदेश में पदोन्नति नियम 2025 लागू, अधिसूचना जारी, जल्द शुरू होगी डीपीसी प्रक्रिया

Thu, 19 Jun 2025 11:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 19 Jun 2025 11:51 PM IST
सार

यह प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी। प्रारंभ में जीएडी स्वयं डीपीसी करेगा और अन्य विभागों को प्रशिक्षण देगा, जिसमें नई आरक्षण व्यवस्था, पद गणना, मेरिट और सीनियरिटी से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
MP News: Promotion rules 2025 will be implemented soon in Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश पदोन्नति नियम 2025 - फोटो : AI

विस्तार

मध्य प्रदेश में लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति में आरक्षण से संबंधित नई व्यवस्था अब मूर्तरूप लेने जा रही है। मप्र लोक सेवा पदोन्नति नियम 2025 को गुरुवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। अब सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) सभी विभागों में डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) की प्रक्रिया शुरू करेगा। जीएडी ने संकेत दिए हैं कि पहली डीपीसी 10 दिन के भीतर आयोजित कर दी जाएगी। यह पदोन्नति वर्ष 2025 के पदों के लिए होगी। जबकि वर्ष 2026 के लिए सितंबर में डीपीसी प्रस्तावित है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अधीन होगी पदोन्नति प्रक्रिया
नई डीपीसी प्रक्रिया को सशर्त माना जाएगा, क्योंकि यह सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन होगी। जीएडी का कहना है कि कोर्ट में रिवर्ट के मामलों को लेकर भी सरकार अपना पक्ष रखेगी और कैविएट दाखिल करेगी, ताकि भविष्य में कोई निर्णय बिना पक्ष सुने न हो।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राज कुशवाहा के घर शिलांग पुलिस के अफसरों ने ली तलाशी, पांच दिन रुकी थी सोनम
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विभागों को दी जाएगी ट्रेनिंग
जीएडी के अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले सामान्य प्रशासन विभाग अपनी डीपीसी करेगा। इसके बाद अन्य विभागों के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें निम्न बिंदुओं की जानकारी दी जाएगी। पदों की गणना कैसे हो, नये नियमों के पैरा की व्याख्या, वर्गवार आरक्षण व्यवस्था का अनुपालन और मेरिट और सीनियरिटी के नियम के बारे में बताया जाएगा।


आरक्षित वर्ग को कैसे मिलेगा लाभ
अनुसूचित जाति (अजा) को 16 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति (अजजा) को 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कैडर स्तर पर लागू होगा। यदि आरक्षित कोटे के पद भरे जा चुके हैं, तब पात्र अजा/अजजा वर्ग के व्यक्ति को अनारक्षित श्रेणी में स्थान मिल सकता है। भविष्य की डीपीसी में उस पद को आरक्षित कोटा में ही गिना जाएगा।

ये भी पढ़ें- शौचालय में रखे थे टमाटर, चोइथराम मंडी का हाल देखकर उड़े अधिकारियों के होश

अनारक्षित वर्ग के लिए चयन प्रक्रिया
प्रत्येक पद के लिए दो गुना + 4 अभ्यर्थी बुलाए जाएंगे। जैसे 10 पद खाली हैं तो 24 लोग चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। पद भरने की प्राथमिकता में पहले अजजा, फिर अजा और अंत में अनारक्षित वर्ग को लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, पदोन्नति नियमों को अंतिम रूप देने से पहले 27 ड्राफ्ट तैयार किए गए थे। अंततः मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से चर्चा कर कैबिनेट द्वारा स्वीकृत नियम को अधिसूचित किया जाएगा। जीएडी का दावा है कि यह नया नियम सभी वर्गों को समान अवसर सुनिश्चित करता है।

खास बातें

  • प्रत्येक संवर्ग में पदों का निर्धारण राज्य शासन द्वारा किया जाएगा।
  • प्रमोशन कमेटी में संबंधित विभाग के सचिव अध्यक्ष होंगे और विभागाध्यक्ष सचिव की भूमिका निभाएंगे।
  • सामान्य प्रशासन विभाग का उपसचिव (या उससे ऊपर का अधिकारी) समिति का हिस्सा रहेगा।
  • अर्हकारी सेवा अवधि उस चयन वर्ष की तिथि तक मानी जाएगी।
  • पदोन्नति के लिए उपयुक्तता सेवा अभिलेख और पिछले पांच वर्षों के गोपनीय प्रतिवेदनों के आधार पर तय होगी।
  • जिन लोक सेवकों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद दंडित किया गया है, वे पदोन्नति के लिए अयोग्य माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed