फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Pragya Thakur said – do not buy prasad from non-Hindus, if you find them near the temple, beat them u

MP News: प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- गैर हिंदू से प्रसाद मत खरीदो, मंदिर के आसपास मिलें तो विधर्मियों की ठुकाई करो

Sun, 28 Sep 2025 10:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 28 Sep 2025 10:15 PM IST
सार

भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गैर हिंदूओं से प्रसाद मत खरीदा और मंदिर के आसपास विधर्मी दिखें तो उनको ठुकाई करो। 

विज्ञापन
MP News: Pragya Thakur said – do not buy prasad from non-Hindus, if you find them near the temple, beat them u
पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने छोला मंदिर के आस-पास आयोजित दुर्गावाहिनी के पथ संचलन कार्यक्रम के दौरान कहा कि नवरात्र के दिन मंदिरों के आसपास प्रसाद बेचने वालों की निगरानी करें। गैर हिंदूओं से प्रसाद मत खरीदो और यदि मंदिर के आसपास मिलें तो विधर्मियों की ठुकाई करो। कार्यक्रम में महिलाओं-लड़कियों को संबोधित करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि वे लोगों को अपने परिवार और समाज की सुरक्षा पर सतर्क रहने का संदेश दे रही हैं। प्रज्ञा ने यह भी कहा कि भगवा को आतंकवाद कहने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिल चुका है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: भोपाल में दशहरे के बाद आरएसएस का पथ संचलन, 2 अक्टूबर से शुरू होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन


बता दें, मालेगांव धमाका मामले में हाल ही में प्रज्ञा ठाकुर बरी हुई हैं। उन्होंने महिलाओं और लड़कियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी घरों में हथियार रखो। यदि कोई हमारे घरों या सम्मान के विरुद्ध काम करता है तो हमें पीड़ा होती है। उन्होंने कहा कि दुर्गा वाहिनी का यह काम है कि वह घर घर में दुर्गा तैयार करें। उन्होंने कहा कि किसी भी बहन को मेरी जरूरत है तो मैं उनके साथ हूं। हम भगवाधारी होकर यह संदेश देंगे कि देश के लिए किसी भी त्याग को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने बैरसिया में सुनी ‘मन की बात’, स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed