फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: RSS's path sanchalan after Dussehra in Bhopal, programs to begin from October 2

MP News: भोपाल में दशहरे के बाद आरएसएस का पथ संचलन, 2 अक्टूबर से शुरू होंगे कार्यक्रम

Sun, 28 Sep 2025 09:20 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 28 Sep 2025 09:20 AM IST
सार

भोपाल में इस बार विजयदशमी उत्सव के बाद आरएसएस का भव्य पथ संचलन होगा। 2 अक्टूबर से अलग-अलग जगह कार्यक्रम शुरू होंगे। 

विज्ञापन
MP News: RSS's path sanchalan after Dussehra in Bhopal, programs to begin from October 2
RSS - फोटो : आरएसएस

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) इस बार विजयदशमी उत्सव के बाद राजधानी भोपाल में पथ संचलन का आयोजन करने जा रहा है। संघ से जुड़ी शाखाओं के स्वयंसेवक इसमें शामिल होंगे। संघ परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष दशहरे के मौके पर देशभर में पथ संचलन निकाले जाते हैं। इस बार भोपाल शहर में भी एक भव्य आयोजन होगा। जानकारी के अनुसार, स्वयंसेवक गणवेश में अनुशासनबद्ध तरीके से मार्च करेंगे और इसमें घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित भी किया जा रहा है। पिछले पंद्रह दिनों से शाखाओं में अभ्यास सत्र चल रहे हैं। डफली दल और घोष वाद्ययंत्रों की टीमों को भी तैयार किया जा रहा है। आयोजन समिति का कहना है कि इस बार पथ संचलन पहले से ज्यादा प्रभावी और आकर्षक होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को कोर्ट का नोटिस, PM मोदी और स्वामी रामभद्राचार्य पर की थी टिप्पणी
विज्ञापन


2 अक्टूबर से शुरू होंगे पथ संचलन 
जानकारी के अनुसार पथ संचलन के कार्यक्रम अलग-अलग तारीख में होंगे। इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। 12 अक्टूबर को मुख्य कार्यक्रम हो सकता हैं।  हालांकि कार्यक्रम की तारीख एक-दो दिन में तय होगी। बता दें राजधानी भोपाल में संघ की लगभग 280 शाखाएं सक्रिय हैं। इन शाखाओं में पिछले कुछ समय से नियमित अभ्यास हो रहा है। बड़ी संख्या में युवा और बच्चे इसमें भाग ले रहे हैं। आयोजनकर्ताओं का दावा है कि शहरभर में उत्साह का माहौल है और लोग बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed