फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Pragya said: After Ayodhya, there is no delay in temples in Kashi-Mathura, Congress countered

MP News: प्रज्ञा बोलीं- अयोध्या के बाद अब काशी-मथुरा में मंदिर बनने में विलंब नहीं, कांग्रेस ने किया पलटवार

Fri, 26 Jan 2024 07:27 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Jan 2024 07:27 PM IST
सार

अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर का नया बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी में मंदिर था और मंदिर ही रहेगा। अयोध्या के बाद काशी मथुरा में मंदिर बनने में अब कहीं कोई विलंब नहीं होगा। इस पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन
MP News: Pragya said: After Ayodhya, there is no delay in temples in Kashi-Mathura, Congress countered
बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मथुरा और काशी में मंदिर को लेकर सियासत गरमा गई है। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अयोध्या के बाद अब काशी-मथुरा में मंदिर बनने विलंब नहीं है। इस पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। 
विज्ञापन


भोपाल में सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि ज्ञानवापी में मंदिर था और मंदिर ही रहेगा। मुगलों ने आकर मंदिरों पर आक्रमण किए। मुगलों ने मंदिर में मूर्ति खंडित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हिंदुओं के साथ न्याय हो रहा है। मंदिरों के भाव पुनर्जागत हो रहे हैं। कांग्रेस ने कभी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस ने सदैव आक्रमणकारियों का साथ दिया है। अयोध्या के बाद काशी मथुरा में मंदिर बनने में अब कहीं कोई विलंब नहीं होगा। 
विज्ञापन

 
धर्म के नाम पर धंधा कर रही भाजपा 
वहीं, सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर कांग्रेस धर्म उत्सव प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रिचा गोस्वामी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर भजपा धंधा कर रही है। सर्वे के बहाने काशी मुथरा के लिए भाजपा महौल बना रही है। पुराने मंदिरों के संरक्षण के बजाए नए स्थल खोज रही है। उन्होंने कहा कि सुपर कॉरिडोर के नाम पर पहले की कई मंदिर मस्जिद हटाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed