फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Politics on the announcement of giving cylinder of Rs.450, Kamal Nath said why did the cylinder of Rs

MP News: सस्ते सिलिंडर की झूठी घोषणा बहनों से क्रूर मजाक, कमलनाथ का सवाल- सिर्फ दो दिन के लिए क्यों की

Sun, 27 Aug 2023 07:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 27 Aug 2023 07:11 PM IST
सार

कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 100 यूनिट तक बिजली पर 100 रुपए बिल आने की बात अपने भाषण में कही है। जबकि 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली तो 2018 में बनी कांग्रेस की सरकार दिया करती थी।

विज्ञापन
MP News: Politics on the announcement of giving cylinder of Rs.450, Kamal Nath said why did the cylinder of Rs
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को तोहफा दिया। इसमें सावन के महीने में बहनों को 450 रुपए सिलेंडर देने की घोषणा भी की। इस पर अब सियासत तेज हो गई है। पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शिवराज पर क्रूर और सबसे बड़ा झूठ बोलने का आरोप लगाया है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि 30 अगस्त को रक्षाबंधन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावन के महीने में 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। क्या यह घोषणा सिर्फ दो दिन के लिए की गई है। क्योंकि रक्षाबंधन तो सावन के महीने का अंतिम दिन होगा। अभी तक किसी को नहीं पता कि इन 450 रुपए के गैस सिलेंडर के लिए भी कौन पात्र होगा या कौन अपात्र होगा। इस तरह से देखा जाए तो रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार के संबंध में किए गए कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने अपने जीवन का सबसे बड़ा और क्रूर झूठ बोल दिया है।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 100 यूनिट तक बिजली पर 100 रुपए बिल आने की बात अपने भाषण में कही है। जबकि 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली तो 2018 में बनी कांग्रेस की सरकार दिया करती थी। अब 3 महीने बाद जो कांग्रेस की सरकार बनने वाली है उसमें तो 100 यूनिट का बिल जीरो रुपए आएगा और 200 यूनिट तक का बिल हाफ हो जाएगा।  कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनको बहन बेटियों की पीड़ा ओर वेदना से नहीं बस वोटों से सरोकार है। 
विज्ञापन


सीएम से नाथ ने पूछे यह सवाल
- 1.25 करोड़ महिलाओं के रजिस्ट्रेशन किए गए। क्या इसका यह अर्थ नहीं कि 18 साल की आपकी सत्ता में 75% आबादी आर्थिक रूप से कमजोर रही गई। विकास की राशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदेश में 60 हजार से अधिक बेटियां दुष्कर्म और 67 हजार बेटियां अपहरण का शिकार क्यों हुई। महिला अपराध पर पेंडेंसी रेट 88% क्यों है?    
- 400 रु का गैस का सिलेंडर 1100 रु पार क्यों किया ? 
- 60 और 70 रु लीटर का पेट्रोल डीज़ल 100 रु के पार क्यों पहुंचा दिया ?
- 60-70 रु की दाल और तेल 150 रु लीटर/ किलो क्यों पहुंचा दिया ?
- पिछले साल 44 लाख उज्ज्वला बहनों ने एक भी गैस का सिलेंडर क्यों नहीं भरवाया ,18 लाख 84 हजार ने सिर्फ़ एक गैस का सिलेंडर क्यों लिया ? 
- क्या आपकी सरकार 14 हजार करोड़ रु प्रति वर्ष पेट्रोलियम प्रोडक्ट पर कर लगाकर प्रदेश की जनता की जेब पर डाका नहीं डाल रही है?
-क्या यह सही नहीं है कि आपने बहन बेटियों को महंगाई की आग में झोंककर 8 से 10 हजार रु प्रति माह उनकी जेब से निकाल लिए हैं और उनको सिर्फ़ 1000 - 1200 रु देकर वोट पाना चाहते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed