फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: PM appeals for fuel conservation, then BJP leader arrives in Bhopal to take charge with a convoy of 2

MP News: PM की ईंधन बचत की अपील, फिर BJP नेता 200 गाड़ियों के काफिले के साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे भोपाल

Tue, 12 May 2026 11:55 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 12 May 2026 11:55 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के बीच मध्यप्रदेश में भाजपा ही उसका मजाक बना रहे है। अपील के बाद पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष 200 गाड़ियों के साथ उज्जैन से भोपाल पदभार ग्रहण करने पहुंचे। 
 

विज्ञापन
MP News: PM appeals for fuel conservation, then BJP leader arrives in Bhopal to take charge with a convoy of 2
पीएम की अपील के बीच 200 गाड़ियों से पदभार ग्रहण करने भाजपा नेता उज्जैन से पहुंचे भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील के बीच मध्यप्रदेश में भाजपा नेता ही उसका मजाक बना रहे है। पाठ्यपुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर 200 से ज्यादा गाडियों के काफिले के साथ भोपाल पदभार ग्रहण करने पहुंचे। पीएम मोदी की अपील को भाजपा नेताओं के ही नहीं सुनने पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने रवाना होकर अच्छा संदेश दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सिंधिया समर्थक कृष्णा घाड़गे को BJP का नोटिस, फेसबुक पोस्ट पर केपी यादव के लिए लिखा बालक बुद्धि नेता
विज्ञापन


200 से अधिक वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे सौभाग्य सिंह
पाठ्यपुस्तक निगम का अध्यक्ष बनने के बाद सौभाग्य सिंह ठाकुर उज्जैन से समर्थकों के बड़े काफिले के साथ भोपाल पहुंचे। बताया जा रहा है कि उनके साथ करीब 200 से अधिक वाहन शामिल थे। राजधानी पहुंचने पर उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी की मौजूदगी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP Politics: मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ऐसा मूर्ख नेता प्रतिपक्ष अभी तक नहीं हुआ


हाईवे से राजधानी तक लगा जाम
लंबे काफिले की वजह से उज्जैन-भोपाल मार्ग पर कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ। भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे यात्रियों, बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भोपाल में भाजपा कार्यालय, बोर्ड ऑफिस चौराहा, डीबी मॉल और अरेरा हिल्स इलाके तक ट्रैफिक का दबाव बना रहा। 

ये भी पढ़ें-  MP News: मध्य प्रदेश में UCC की तैयारियां तेज, आदिवासी समुदाय से जुड़े प्रावधानों पर मंथन

पीएम मोदी ने की थी संयम बरतने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए जनता से पेट्रोल-डीजल का कम से कम उपयोग करने की अपील की थी। उन्होंने लोगों से एक वर्ष तक गैर-जरूरी सोने की खरीदारी टालने, विदेश यात्राओं और डेस्टिनेशन वेडिंग से बचने का भी आग्रह किया था। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग, ऑनलाइन मीटिंग्स और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही थी। 

ये भी पढ़ें-  Bhopal: राजधानी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की हालत खस्ताहाल, धक्का लगा रहे यात्री

ई-रिक्शा से पदभार ग्रहण करने निकले सत्येंद्र भूषण सिंह
प्रधानमंत्री की अपील के बीच मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह अलग अंदाज में नजर आए। वे भोपाल के अवधपुरी स्थित अपने घर से बैटरी चलित ई-रिक्शा में बैठकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। उनका यह कदम ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से जोड़कर देखा जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed