फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: BJP issues notice to Scindia supporter Krishna Ghadge, writes in Facebook post about KP Yadav, 'child

MP News: सिंधिया समर्थक कृष्णा घाड़गे को BJP का नोटिस, फेसबुक पोस्ट पर केपी यादव के लिए लिखा बालक बुद्धि नेता

Tue, 12 May 2026 08:46 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Tue, 12 May 2026 08:46 AM IST
सार

भाजपा ने सिंधिया समर्थक कृष्णा घाड़गे को सोशल मीडिया पोस्ट पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। घाड़गे ने पूर्व सांसद केपी यादव का नाम लिए बिना उन्हें “बालक बुद्धि नेता” कहा था।

विज्ञापन
MP News: BJP issues notice to Scindia supporter Krishna Ghadge, writes in Facebook post about KP Yadav, 'child
सिंधिया समर्थक कृष्णा घाड़गे को भाजपा ने भेजा नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक माने जाने वाले कृष्णा घाड़गे को भाजपा भोपाल शहर अध्यक्ष रविंद्र यति ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस एक फेसबुक पोस्ट को लेकर दिया गया, जिसमें पूर्व सांसद केपी यादव का नाम लिए बिना उन्हें “बालक बुद्धि नेता” बताया गया था। भाजपा संगठन की ओर से जारी नोटिस में कृष्णा घाड़गे से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़े-  MP Weather Toady: MP मे बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 45 डिग्री पार,6 जिलों में लू का अलर्ट,भोपाल-इंदौर भी तपेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


केपी यादव के बयान के बाद बढ़ा विवाद
दरअसल, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद अशोकनगर पहुंचे केपी यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि उन्हें प्रदेश नेतृत्व ने नई जिम्मेदारी सौंपी है और अब अगले दो वर्षों तक वे हर मंच पर दिखाई देंगे। उन्होंने मंच से कहा कि जनता का स्नेह और समर्थन उन्हें लगातार ऊर्जा देता है और क्षेत्र के विकास के लिए वे हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं। केपी यादव ने यह भी कहा कि अशोकनगर शांतिप्रिय क्षेत्र है, जहां लोग भाईचारे के साथ रहते हैं।

ये भी पढ़ें- MP Politics: मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ऐसा मूर्ख नेता प्रतिपक्ष अभी तक नहीं हुआ

“फूट डालकर राज करने वालों” पर साधा निशाना
अपने संबोधन में केपी यादव ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग समाज में फूट डालकर राजनीति करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक राजनीति करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2019 में जनता के आशीर्वाद से उन्हें संसद पहुंचने का अवसर मिला और पांच वर्षों तक उन्होंने क्षेत्र, प्रदेश और देश के विकास के लिए काम किया। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में उन पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगा और उन्होंने बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए काम किया। केपी यादव के इस बयान के बाद कृष्णा घाड़गे की सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई, जिसके बाद भाजपा संगठन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें नोटिस जारी कर दिया। 

कृष्णा घाड़गे बोले- राहुल गांधी के लिए दी थी पोस्ट 
नोटिस मिलने के बाद भाजपा नेता कृष्णा घाड़गे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मुलाकात कर अपनी बात रखी। इस पूरे मामले पर कृष्णा घाड़गे ने कहा कि उनकी सोशल मीडिया पोस्ट कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए थी। घाड़गे ने कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान जिस तरह काम किया, उसके कारण कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उसी संदर्भ में उन्होंने “बालक बुद्धि” शब्द का इस्तेमाल किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पोस्ट को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। कृष्णा घाड़गे ने कहा कि पार्टी कार्यालय में उन्हें बुलाकर चर्चा की गई, जहां उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और केपी यादव दोनों उनके वरिष्ठ नेता हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed