{"_id":"64d087ba9f2ea3944106f376","slug":"mp-news-on-the-demand-of-making-tribal-cm-narottam-said-i-am-convinced-of-enthusiasm-kamal-nath-should-an-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आदिवासी सीएम बनाने की मांग पर नरोत्तम बोले-अपन तो उमंग के कायल है, कमलनाथ जवाब दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आदिवासी सीएम बनाने की मांग पर नरोत्तम बोले-अपन तो उमंग के कायल है, कमलनाथ जवाब दें
Mon, 07 Aug 2023 11:27 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:27 AM IST
सार
पुलिस के साप्ताहिक अवकाश पर नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि काम ऐसे किया जाता है। कमलनाथ घोषणा ही करते रहे और भाजपा ने पुलिस को अवकाश दे दिया।
विज्ञापन
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। रविवार को धार के एक कार्यक्रम में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के आदिवासी सीएम बनाए जाने की मांग के बाद नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अपन तो उमंग के कायल है। कजलनाथ जी को जवाब देना चाहिए।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि अपन तो उमंग के कायल है। सही बात कहना और ठोके कहना। ऐसी ही बात सरकार में रहने के समय कही थी कि परदे के पीछे से दिग्विजय सिंह सरकार चला रहे है। उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा माफिया दिग्विजय सिंह है। शराब माफिया, खनिज माफिया दिग्विजय सिंह है। सबसे बड़ा कोई भ्रष्ट कोई है तो दिग्विजय सिंह है। आश्चर्य यह है कि उनकी बात का आज तक दिग्विजय सिंह ने खंडन नहीं किया। आज फिर उन्होंने आदिवासी मुख्यमंत्री बनना चाहिए। कमलनाथ जी को जवाब देना चाहिए। उनकी पार्टी के नेता है। आदिवासियों की कांग्रेस ने उपेक्षा की है। आज वह झाबुआ जा रहे है। कांग्रेस ने जिस प्रकार से बुआ जी जमुना जी की उपेक्षा की है। शिवभान सिंह सोलंकी और दलबीर सिंह की आपने उपेक्षा की है। अब उमंग सिंघार कह रहे है। यह जगजाहीर है कि आप उनके विरोधी है।
कमलनाथ घोषणा ही करते रहे
पुलिस के साप्ताहिक अवकाश पर नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि काम ऐसे किया जाता है। कमलनाथ घोषणा ही करते रहे और भाजपा ने पुलिस को अवकाश दे दिया। पुलिस के जवान अब अवकाश में जाने लगे है। कमलनाथ जी को तो उनके तत्कालीन राष्ट्रीय नेता ने समय दिया था, लेकिन उन्होंने घोषणा करने के अलावा कुछ नहीं किया। काम तो ऐसे किया जाता है कि शिवराज जी ने घोषणा की और आदेश निकल गया। पुलिस कर्मी साप्ताहिक अवकाश पर चले गए।
विज्ञापन
यह सुविधा भोगी हिंदू हैं
आचार्य प्रमोद कृष्णन के ट्वीट पर गृह मंत्री ने कहा कि अब कमलनाथ को हिंदुओं की ताकत पता चल गई है,ये सुविधा भोगी और चुनावी हिंदू हैं,ये राष्ट्र के लिए काम नहीं करते खुद के लिए काम करते हैं। इनके मुंह से ब्रज मण्डल यात्रा को लेकर कुछ नहीं निकला।