{"_id":"67d92c746d51bd51bd08a4e8","slug":"mp-news-on-nagpur-violence-mla-rameshwar-sharma-said-our-identity-should-be-with-asfaqullah-khan-not-auran-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नागपुर हिंसा पर MLA रामेश्वर शर्मा बोले- हमारी पहचान औरंगजेब से नहीं, असफाकउल्ला खां से होनी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नागपुर हिंसा पर MLA रामेश्वर शर्मा बोले- हमारी पहचान औरंगजेब से नहीं, असफाकउल्ला खां से होनी चाहिए
Tue, 18 Mar 2025 01:49 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:49 PM IST
सार
नागपुर में सोमवार शाम को हुई हिंसा पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हमारी पहचान औरंगजेब से नहीं, असफाकउल्ला खां से होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि औरंगजेब एक लुटेरा था और रहेगा।
विज्ञापन
विधायक रामेश्वर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरंगजेब की कब्र के विवाद के बीच नागपुर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कानून का नियंत्रण वहां बना हुआ है, और जो भी ऐसी हरकत करेगा, वह गलत है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी हमदर्दी असफाकउल्ला खां, अब्दुल हमीद और अब्दुल कलाम जैसे देशभक्तों के साथ होनी चाहिए, जो देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित किए थे।
रामेश्वर शर्मा ने यह भी कहा कि जो लोग औरंगजेब से अपनी पहचान जोड़ रहे हैं, वे गलत कर रहे हैं। उनका मानना है कि औरंगजेब एक लुटेरा था और रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास के कुछ चाटुकार उसे महान मान सकते हैं, लेकिन असल में महान तो छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह जी का परिवार और गुरु तेग बहादुर जी थे। भाजपा विधायक ने कहा कि जिन्होंने उस समय औरंगजेब से संघर्ष किया और हिंदू धर्म और हिंदुस्तान को बचाया, वे सभी महान हैं। उन्होंने कांग्रेस, अन्य राजनीतिक दलों और कट्टरपंथी मुसलमानों से आग्रह किया कि वे अपनी पहचान औरंगजेब के साथ न जोड़ें, क्योंकि औरंगजेब से जुड़ी पहचान पछतावे का कारण बन सकती है।