फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: On completion of two years of the government, Patwari said – years of misery for the state, Singhar s

MP News: सरकार के 2 साल पूरे होने पर पटवारी बोले- प्रदेश की दुर्दशा के साल, सिंघार ने कहा 22 साल का हिसाब दें

Fri, 12 Dec 2025 06:30 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 12 Dec 2025 06:30 PM IST
सार

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश सरकार के 2 साल पूरे होने पर तीखा हमला बोला। PCC चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि यह दो साल नहीं, बल्कि प्रदेश की दुर्दशा के साल रहे हैं, जबकि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 22 साल के बीजेपी शासन का हिसाब मांगा। 

विज्ञापन
MP News: On completion of two years of the government, Patwari said – years of misery for the state, Singhar s
पीसीसी में प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दो वर्ष पूरे होने पर सीएम ने प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धि गिनाई। इधर इस पर प्रतिक्रिया देने के लिए पीसीसी प्रमुख जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जीतू पटवारी ने कहा कि सरकार के दो वर्ष पूर्ण हो गए, लेकिन हालात बदतर हैं। पत्रकार जो मुद्दे उठाते हैं, वो खबरों में जगह ही नहीं पाते। मेडिकल सिस्टम की अव्यवस्था, बढ़ते कर्ज, जमीन सौदों में गड़बड़ियां, भ्रष्टाचार, बहनों को वादे के मुताबिक राशि न देना, और बहना योजना में हजारों करोड़ की कथित धांधली ये सवाल सरकार को पूछे जाने चाहिए थे। उन्होंने कहा यह दो साल नहीं, प्रदेश की बरबादी के दो साल हैं।
विज्ञापन


सौरभ शर्मा की ईंटों से लेकर घोटालों तक सरकार जवाब दे 
उमंग सिंघार ने कहा कि साल पूरे होने पर सरकार जश्न मना रही है, लेकिन जनता प्रश्नों के बीच खड़ी है। केंद्र ने कई योजनाओं का फंड रोक दिया, परिवहन और नर्सिंग घोटालों पर सरकार मौन है, और सौरभ शर्मा की सोने की ईंटें किसके पास गईं इसका जवाब भी नहीं दिया जा रहा उन्होंने कटाक्ष किया कि शैंपू का ज्ञान देने वाले मंत्री बताए कि प्याज क्यों सड़कों पर फेंकी जा रही है? कैलाश विजयवर्गीय दो साल में मास्टर प्लान तक तैयार नहीं कर पाए। धारा 16 में जमीनों के नाम पर गड़बड़ी किसकी मिलीभगत से हुई?
विज्ञापन


22 साल का शासन क्या मिला प्रदेश को? 
उमंग सिंघार ने कहा कि 22 साल से प्रदेश में बीजेपी राज कर रही है, और बात सिर्फ दो साल की करते हैं, यह जनता को भ्रम में रखने जैसा है। उन्होंने विधानसभा सत्र की अनियमितताओं, लाइव प्रसारण बंद रखने, कुपोषण बढ़ने, बेरोजगारी में वृद्धि और किसानों को राहत न मिलने जैसे मुद्दे उठाए। सिंघार ने कहा कुपोषित बच्चे बढ़े हैं, शिशु मृत्यु दर 169 प्रति एक लाख है यह सरकार की नाकामी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 2025 बना 'उद्योग वर्ष', MP को मिले ₹8 लाख करोड़ के उद्योग, दो वर्ष में क्या रहा खास?



बेरोजगारी, महंगी बिजली और शराब नीति पर भी निशाना
उमंग सिंघार ने कहा कि 25 लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार हैं। सरकार जनता के टैक्स से जश्न मना रही है जबकि स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। मेट्रो का सिर्फ दिखावटी ट्रायल कर करोड़ों खर्च कर दिए। 27% आरक्षण पर सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पक्ष ही नहीं रख सकी। बिजली पूरे देश में सबसे महंगी मध्य प्रदेश में मिल रही है। जनता की जेब खाली और कंपनियों की तिजोरियां भरी जा रही हैं।

यह भी पढ़ें-मोहन सरकार के दो वर्ष पूरे,आज सीएम अपनी सरकार के काम और उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश करेंगे

शराब नीति को लेकर भी सवाल उठाए
उन्होंने शराब नीति को लेकर भी सवाल उठाए पूरे प्रदेश में गली-गली शराब बिक रही है। उज्जैन में शराब बिक्री पर सवाल उठता है तो सरकार मौन हो जाती है। उज्जैन से गुजरात शराब भेजी जा रही है, इसका जवाब कौन देगा? अंत में उन्होंने कहा सरकार 2 साल की बात कर रही है, लेकिन जनता 22 साल का हिसाब चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed