फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Nisha Bangre's resignation rejected, Deputy Collector will challenge GAD's order in court

MP News: निशा बांगरे का इस्तीफा नामंजूर, डिप्टी कलेक्टर जीएडी के आदेश को कोर्ट में करेंगी चैलेंज

Thu, 07 Sep 2023 05:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 07 Sep 2023 05:22 PM IST
सार

सामान्य प्रशासन विभाग ने जांच का हवाला देकर डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा नामंजूर किया। निशा बांगरे बोली जीएडी के आदेश को कोर्ट में चैलेंज करेंगे। 

विज्ञापन
MP News: Nisha Bangre's resignation rejected, Deputy Collector will challenge GAD's order in court
छतरपुर में पदस्थ निशा बांगरे ने डिप्टी कलेक्टर पद से इस्तीफा दिया था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छतरपुर के लवकुश नगर में एसडीएम के पद पर पदस्थ डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे का इस्तीफा शासन ने नामंजूर कर दिया है। इसका कारण जांच होने को बताया गया है। अब बांगरे दोबारा कोर्ट जाएंगी। बांगरे ने सर्वधर्म शांति सम्मेलन में शामिल नहीं होने की अनुमति नहीं देने पर इस्तीफा दे दिया था। अब शासन के इस्तीफा अमान्य करने पर बांगरे दोबारा कोर्ट जाएंगी। 
विज्ञापन


निशा बांगरे ने आमला में अपने नवनिर्मित घर के गृहप्रवेश कार्यक्रम और सर्वधर्म शांति सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने के अनुमति मांगी थी। उनको सामान्य प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद बांगरे ने 22 जून को सामान्य प्रशासन विभाग को अपना इस्तीफा भेज दिया था। साथ ही बांगरे ने सरकार पर पिछली तारीखों में नोटिस जारी करने का आरोप लगाया था। अब सामान्य प्रशासन विभाग ने जांच का हवाला देकर उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। शासन ने डिप्टी कलेक्टर पर शासन के निर्देशों का पालन ना करने और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया। इससे पहले बांगरे इस्तीफे पर कोई निर्णय नहीं करने को लेकर कोर्ट गई थीं, जिस पर कोर्ट ने शासन को 30 दिन में निर्णय लेने का समय दिया था। इसके बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग ने इस्तीफा नामंजूर करने का आदेश जारी किया है। वहीं, इस मामले में निशा बांगरे ने कहा कि वे शासन के आदेश को कोर्ट में चैलेंज करेंगी। 
विज्ञापन


आमला से चुनाव लड़ने की अटकलें 
बता दें डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के बैतूल जिले के आमला से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इससे पहले बांगरे ने राजनीतिक पार्टियों के सर्वे में उनका नाम आने के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि वे खुद चुनाव लड़ने को लेकर अभी इंकार कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed