फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: New state president Khandelwal said- BJP runs on the strength of workers, not family

MP News: नए प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल बोले- कार्यकर्ताओं की ताकत से चलती है भाजपा, परिवार से नहीं

Fri, 04 Jul 2025 11:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 04 Jul 2025 11:09 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की असली ताकत बताते हुए कहा कि भाजपा किसी परिवारवादी सोच से नहीं, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत से चलती है। भोपाल में आयोजित स्वागत समारोह में उन्होंने खुद को कार्यकर्ताओं का हिस्सा बताते हुए भरोसा दिलाया कि सभी को सम्मान और अवसर मिलेगा। खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बलबूते ही चुनावी जीत संभव है, और आने वाले चुनावों में हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सफलता हासिल करेंगे।

विज्ञापन
MP News: New state president Khandelwal said- BJP runs on the strength of workers, not family
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का स्वागत समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा है कि भाजपा कोई परिवार आधारित पार्टी नहीं, बल्कि यह कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से चलने वाला संगठन है। वे शुक्रवार को रवींद्र भवन सभागार में जिला भाजपा द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी मंच पर उपस्थित थे।
विज्ञापन


खंडेलवाल ने कहा कि वे स्वयं को भी कार्यकर्ताओं की पंक्ति में मानते हैं और इसी भावना से प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन में कार्यकर्ता सर्वोपरि होता है। अन्य दलों की तरह भाजपा किसी एक परिवार या वर्ग पर आधारित नहीं है, बल्कि यहां संगठन और कार्यकर्ता का परिश्रम ही पार्टी की शक्ति है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब जनसंघ की स्थापना हुई थी, तब डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एक-एक कार्यकर्ता को जोड़कर संगठन की नींव रखी थी। उसी परंपरा को श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ाया। भोपाल के कार्यकर्ताओं का पार्टी के विस्तार में अहम योगदान रहा है। यहां की राजनीतिक परिस्थितियां कठिन रही हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं की मेहनत ने असंभव को संभव बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडेलवाल ने कहा कि भोपाल के कार्यकर्ताओं पर दोहरी जिम्मेदारी होती है- एक तरफ राष्ट्रीय कार्यक्रमों की, तो दूसरी ओर स्थानीय संगठनात्मक गतिविधियों की। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं से अलग नहीं हैं, बल्कि उन्हीं में से एक हैं। उन्होंने कहा कि मैंने 2014 से 2018 तक कोषाध्यक्ष के रूप में और फिर नगर निगम चुनावों में कार्यकर्ता के रूप में भूमिका निभाई। मैंने हमेशा वही किया जो कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कहा।  उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे हर कार्यकर्ता की योग्यता और क्षमता का सम्मान करेंगे और सबको उचित अवसर मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed