फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: New deans appointed for 18 medical colleges of the state, Dr. Kavita N Singh will be the dean in Bhop

MP News: प्रदेश के 18 मेडिकल कॉलेज के लिए नए डीन नियुक्त, भोपाल जीएमसी में डॉ. कविता एन सिंह अधिष्ठाता

Wed, 17 Apr 2024 08:32 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 17 Apr 2024 08:32 AM IST
सार

राज्य सरकार ने प्रदेश के 18 मेडिकल कॉलेजों में नए डीन की पदस्थापना संबंधी आदेश जारी किए हैं। भोपाल गांधी मेडिकल कॉलेज में डॉ. कविता एन सिंह डीन होगी। 

विज्ञापन
MP News: New deans appointed for 18 medical colleges of the state, Dr. Kavita N Singh will be the dean in Bhop
गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 18 मेडिकल कॉलेज के लिए नए डीन की चयन सूची जारी की। यह नियुक्ति दो साल के लिए की गई है। चयनित चिकित्सा शिक्षकों को 15 दिन के अंदर संचालनालय चिकित्सा शिक्षा में कार्यभार ग्रहण करने होगा। डीन के पद पर नियुक्ति के बाद संबंधित चिकित्सा शिक्षक मेडिकल कॉलेज/ अस्पताल के बाहर निजी प्रैक्टिस या परामर्शीय सेवाएं देने की पात्रता नहीं होगी। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में डॉ. कविता एन. सिंह को डीन बनाया गया है। 
विज्ञापन


इंदौर के एमजीएम में डॉ. संजय दीक्षित
इसके अलावा इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल चिकित्सा महाविद्यालय में डॉ. संजय दीक्षित, शिवपुरी के श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा मेडिकल कॉलेज में डॉ. देवेंद्र कुमार शाक्य, सिवनी के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में डॉ. परवेज अहमद सिद्दीकी, रतलाम के लक्ष्मीनारायण पांडे चिकित्सा महाविद्यालय में डॉ. अनीता मुथा, जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में डॉ. नवनीत सक्सेना, मंदसौर के  शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में डॉ. शशि गांधी, शहडोल के बिरसा मुंडा चिकित्सा महाविद्यालय में डॉ. गिरीश भागेश्वर रामटेके, सिंगरौली के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में डॉ. राजधर दत्त, खंडवा के नंद कुमार सिंह चौहान चिकित्सा महाविद्यालय में डॉ. संजय दादू, श्योपुर के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में डॉ. राजेश गौर, सागर के बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में डॉ. प्रमेंद्र सिंह ठाकुर, ग्वालियर के गजराजा चिकित्सा महाविद्यालय में डॉ. गीता गुईन, विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में डॉ. मनीष निगम, रीवा के श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय में डॉ. सुनील अग्रवाल, छिंदवाड़ा के छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में डॉ. अक्षय कुमार निगम, नीमच के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में डॉ. अरविंद घनघोरिया और दतिया के चिकित्सा महाविद्यालय में डॉ. दीपक सिंह मरावी को डीन के पद पर पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed