फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Minister Kushwaha said that 25 crops in Madhya Pradesh have received GI tags, and the area under hort

MP News: मंत्री कुशवाहा बोले- प्रदेश में 25 फसलों को जीआई टैग दिलाने का लक्ष्य, उद्यानिकी फसलों का रकबा बढ़ाएं

Mon, 29 Dec 2025 07:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 29 Dec 2025 07:52 PM IST
सार

मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि मध्य प्रदेश को कृषि और उद्यानिकी में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। अगले तीन वर्षों में 33.39 लाख हेक्टेयर उद्यानिकी रकबा बढ़ाने और 25 फसलों को जीआई टैग दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

विज्ञापन
MP News: Minister Kushwaha said that 25 crops in Madhya Pradesh have received GI tags, and the area under hort
मंत्री नारायण सिंह कुशवाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण एवं उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा है कि मध्य प्रदेश को कृषि और उद्यानिकी के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि आगामी तीन वर्षों में उद्यानिकी फसलों का रकबा 33.39 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाने, 15 हजार सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना और 25 फसलों को जीआई टैग दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2026 को कृषि वर्ष घोषित किया गया है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार सृजन पर विशेष फोकस रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय से लेकर कृषि–उद्यानिकी तक समावेशी विकास की मजबूत नींव रखी गई है। मंत्री कुशवाहा ने बताया कि बीते दो वर्षों में प्रदेश में उद्यानिकी क्षेत्र में रिकॉर्ड प्रगति हुई है। इस अवधि में उद्यानिकी फसलों का रकबा 25.12 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 28.29 लाख हेक्टेयर हो गया है। वहीं, उत्पादन 389.10 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 425.68 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। प्रदेश की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता राष्ट्रीय औसत से अधिक है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश मसाला उत्पादन में देश में पहले, पुष्प उत्पादन में दूसरे, सब्जी उत्पादन में तीसरे और फल उत्पादन में चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: स्वास्थ्य सिस्टम पर डिप्टी CM की सख्ती, भर्ती में देरी, अधूरे अस्पताल और ढीली निगरानी पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश की 15 फसलों को जीआई टैग मिल चुका है, जिनमें रीवा का सुंदरजा आम और रतलाम का रियावन लहसुन प्रमुख हैं। इजराइल के तकनीकी सहयोग से मुरैना में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया गया है, जबकि छिंदवाड़ा और हरदा में नए सेंटर विकसित किए जा रहे हैं। खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत हजारों उद्यमियों को ऋण और अनुदान सहायता दी गई है।

ये भी पढ़ें-  बाघों की सुरक्षा में सेंध: इस साल अब तक 55 मौतें, 2010 से शिकार से मौत के मामलों में भी शीर्ष पर टाइगर स्टेट

सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। वर्तमान में लगभग 6.97 लाख दिव्यांगजनों को प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। 9.89 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड प्रदान किए गए हैं। शिक्षा, तकनीक और रोजगार के क्षेत्र में भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लास, सहायक उपकरण वितरण और शासकीय सेवाओं में नियुक्तियां की गई हैं। मंत्री ने कहा कि ये सभी प्रयास मध्य प्रदेश को समावेशी, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में मजबूत कदम हैं।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: AI से बनेगी वैक्सीन और मशीन लर्निंग से होगा कैंसर का पता, बीयू में सात दिन चला भविष्य का विज्ञान
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed