फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Mahamandaleshwar of Juna Akhara Shri Durga Shakti said on Bangladesh - Hindus of the whole world shou

MP News: बांग्लोदश पर जूना अखाड़ा श्री दुर्गा शक्ति के महामंडलेश्वर बोले- पूरे विश्व के हिंदू एक हों

Wed, 14 Aug 2024 03:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 14 Aug 2024 03:09 PM IST
सार

जनसख्यां नियंत्रण कानून पर नवल गिरी महाराज ने कहा कि मोदी सरकार अभी बनी है, हमको पूरी आशा है की कानून बनेगा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं से अपील है की अगर वो 4 बच्चे करते हैं तो हम भी 4 पैदा करे।

विज्ञापन
MP News: Mahamandaleshwar of Juna Akhara Shri Durga Shakti said on Bangladesh - Hindus of the whole world shou
महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में बुधवार को जूना अखाड़ा श्री दुर्गा शक्ति के महामंडलेश्वर योगी नवल गिरी महाराज ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा है कि पूरे विश्व के हिंदुओं को एक हो जाना चाहिए। महाराज ने कहा कि हम जाति और राजनीति में बांट गए। इसलिए अब हिंदू सिमट गया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह पूरा विश्व देख रहे हैं। सब शांत बैठे हुए है। उन्होंने मांग कि पूरे विश्व के हिंदूओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने कहा कि भारत के सभी हिंदू एकजुटता से बताए कि हम पूरे विश्व के हिंदूओं के साथ में है। उन्होंने कहा कि हमारा देश जिस देश में जाता है वहां तरक्की करता है, लेकिन दूसरे देश का व्यक्ति यहां पर आकर आतंकवाद फैलाता है। नवल गिरी महाराज ने कहा कि जो वंदे मातरम और जय श्री राम बोलेगा, वही भारत में रह सकता है। उन्होंने कहा विपक्ष कितना शांत बैठा हुआ है। उन्होंने कहा कि सारे हिंदुओं ये भी देख लो। विपक्ष चुप बैठा हुआ है। हमें एक होना होगा। यदि अब नहीं हुए तो फिर कब होंगे।  
विज्ञापन


जनसंख्या नियंत्रण कानून बनेगा 
वहीं जनसख्यां नियंत्रण कानून पर नवल गिरी महाराज ने कहा कि मोदी सरकार अभी बनी है, हमको पूरी आशा है की कानून बनेगा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं से अपील है की अगर वो 4 बच्चे करते हैं तो हम भी 4 पैदा करे। उन्होंने कहा कि आज विश्व में देखिए कितना आतंक हो रहा है। यह लोग आतंक की बात करते है। लव जिहाद की बात करते है। यह लोग और एक बात करते है कि इनका और एक समय आएगा तो यह भारत को लूटने के लिए तैयार बैठे है। यदि आज हम नहीं जांगे तो हम आने वाली पीढ़ी को कुछ नहीं दे पाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में गौ की स्तिथि दयनीय है। हाईवे पर गाय माता बैठी है, सरकार को सोचना चाहिए। सनातनी और हिंदूवादी सरकार है। आप मोहन है। आपका नाम कृष्ण का है। आपको गौ रक्षा के बारे में सोचना चाहिए। उत्तरप्रदेश में सरकार ने अच्छा काम किया है। 
विज्ञापन


ओवैसी के बयान पर भी साधा निशाना
नवल गिरी महाराज ने बीजामंडल और ओवैसी के बयान पर कहा कि बीजामंडल हो या फिर ताजमहल सब मंदिर ही हैं। उन्होंने कहा कि भारत में मस्जिद कही नहीं है। सब जगह मंदिर थे। उन्होंने ओवैसी को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि तुम्हारे लिए केवल नागा ही काफी हैं। महामंडलेश्वर ने कहा भारत में मस्जिद कहीं नहीं थी, ये केवल थोपे गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी एक गलती जरूर है कि वो टोपी पहन कर शान करता है और हम लोग चंदन तिलक लगाने में शर्माते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्फ संशोधन कानून पर भी बोले 
वहीं वक्फ संशोधन कानून पर भी महामंडलेश्वर का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड सबसे ज्यादा संपत्ति पर कब्जा करके बैठा है। वक्फ संशोधन कानून से पता तो चलेगा कि कितनी संपत्ति पर कब्जा है। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed