फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: KF Rustomji Award to 55 police officers, DGP said - Policemen steadfast on duty are sources of inspir

MP News: 55 पुलिस अधिकारी को केएफ रूस्तमजी पुरस्कार, डीजीपी बोले-कर्तव्य पर अडिग पुलिसकर्मी प्रेरणा के स्त्रोत

Sat, 30 Nov 2024 03:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 30 Nov 2024 03:30 PM IST
सार

डीजीपी सुधीर सक्सेना ने कहा कि हमारे पुलिसकर्मियों ने अपनी निष्ठा और समर्पण से अपराध पर नियंत्रण पाने के साथ-साथ जनता की सेवा के आदर्श को सिद्ध किया है। उनके परिवारों का भी इस सफलता में अहम योगदान है।

विज्ञापन
MP News: KF Rustomji Award to 55 police officers, DGP said - Policemen steadfast on duty are sources of inspir
एमपी पुलिस का पुरस्कार समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पुलिस मुख्यालय स्थित ऑफिसर्स मेस में शुक्रवार को के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार और डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल (डीजीसीआर) अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी सुधीर सक्सेना ने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और नागरिक सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 142 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इनमें 55 पुलिस अधिकारियों को 2020-21 के लिए के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार प्रदान किया गया। 
विज्ञापन


कर्तव्य पर अडिग पुलिसकर्मी प्रेरणा स्रोत 
डीजीपी सुधीर सक्सेना ने कहा कि हमारे पुलिसकर्मियों ने अपनी निष्ठा और समर्पण से अपराध पर नियंत्रण पाने के साथ-साथ जनता की सेवा के आदर्श को सिद्ध किया है। उनके परिवारों का भी इस सफलता में अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुसार डीजीसीआर पुरस्कारों की संख्या अब प्रतिवर्ष 100 से बढ़ाकर 200 कर दी गई है। डीजीपी ने इसे अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम में सम्मानित 142 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अतिरिक्त भी कई ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किए हैं। 
विज्ञापन


के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार: वीरता और सेवा का सम्मान
यह पुरस्कार उन पुलिसकर्मियों को दिया जाता है जिन्होंने दस्यु, नक्सल और सांप्रदायिक समस्याओं को नियंत्रित करने में उत्कृष्ट योगदान दिया। इसे तीन श्रेणियों में प्रदान किया गया। इसमें परम विशिष्ट श्रेणी, अति विशिष्ट श्रेणी और विशिष्ट श्रेणी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसीआर पुरस्कार: उत्कृष्टता का प्रमाण
डीजीसीआर पुरस्कार मई और नवंबर 2023 में अलग-अलग चरणों में 87 पुलिसकर्मियों को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार पुलिस कार्य में अनूठे प्रयास, उत्कृष्ट सेवा और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले पुलिसकर्मियों को दिया जाता है। इसमें डीजीपी का प्रशस्ति पत्र प्रत्येक वर्ष में दो बार प्रदान किया जाता है।


वर्ष 2020-21 के लिए के.एफ.रूस्तम जी पुरस्कार से सम्मानित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी

परम विशिष्ट श्रेणी-
1. गुरू प्रसाद पाराशर, तत्का. अति.पु.अ. क्राईम ब्रांच, जिला इंदौर हाल अति. पु.अ., जिला उज्जैन को एक रिवाल्वर तथा प्रमाण पत्र।
अति विशिष्ट श्रेणी-
1.  सुदीप गोयनका, स.म.नि. (तकनीकी), वि.शा., पु.मु., भोपाल
2.  मनीष साहू, निरीक्षक, वि.शा., पु.मु., भोपाल।
3.  रवि बैरागी, निरीक्षक, वि.शा., पु.मु., भोपाल।
4.  बृजमोहन रावत, उप निरीक्षक, जिला गुना।

विशिष्ट श्रेणी :-
1.  श्याम कुमार मरावी, सेवानिवृत्त अति.पु.अ., बैहर अनुभाग, जिला पुलिस बल, शिवपुरी।
2.   शशिकान्त कनकने, तत्का. अति.पु.अ., जोन 3 (पूर्व), इंदौर हाल अति. पु.अ. अग्निशमन सेवा, भोपाल।
3.   महावीर सिंह मुजाल्दे, तत्का. स.म.नि. अ.अ.वि.. पु.मु., भोपाल हाल अति. पुलिस उपायुक्त, भोपाल।
4.  हेमन्त चौहान, तत्का. नगर पुलिस अधीक्षक, जिला रतलाम हाल सहायक पुलिस आयुक्त, भोपाल।
5.  आर.डी. भारद्वाज, तत्का. नगर पुलिस अधीक्षक, ओमती, जिला जबलपुर हाल अति. पु.अ., ई.ओ.डब्ल्यू, भोपाल।
6.   नीतू ठाकुर विश्वकर्मा, तत्का. उ.पु.अ., सायबर काईम, जिला बल पुलिस, भोपाल अति. पु.अ., जिला जबलपुर।
7.   निहित उपाध्याय, तत्का. उ.पु.अ., परदेशीपुरा, इंदौर हाल शाहजांहाबाद, भोपाल।
8.   रवि प्रकाश सिंह भदौरिया, तत्का. न.पु.अ., महाराजपुरा, जिला ग्वालियर हाल न.पु.अ., अम्बाहा, जिला मुरैना।
9.   प्रशांत सिंह भदौरिया, तत्का. उ.पु.अ., जिला देवास हाल न.पु.अ. (देहात), सांवेर, जिला इंदौर।
10. सोनाली गुप्ता, तत्का. उ.पु.अ., महिला अपराध, जिला शहडोल हाल न.पु.अ., पुष्पगढ़, जिला अनूपपुर।
11. अब्दुल सलीम खान, निरीक्षक, हॉक फोर्स, कनकी, बालाघाट।
12. अमृत तिग्गा, तत्का. निरीक्षक, थाना प्रभारी, मोतीनाला, जिला मण्डला हाल निरीक्षक, थाना प्रभारी, जिला डिण्डोरी।
13. अरविन्द कुजूर, तत्का. निरीक्षक, थाना प्रभारी, थाना अजयगढ़, जिला पन्ना हाल निरीक्षक, थाना प्रभारी, जिला छतरपुर।
14. चन्द्रकान्त पटेल, तत्का. निरीक्षक, थाना प्रभारी, शाहपुरा, भोपाल हाल निरीक्षक, थाना प्रभारी, जिला नर्मदापुरम।
15.  अरूण कुमार सोनी, तत्का. निरीक्षक, थाना प्रभारी, जिला पन्ना हाल निरीक्षक, थाना प्रभारी, जिला सतना।
16. द्वारका प्रसाद लोहिया, तत्का. निरीक्षक, थाना प्रभारी पचोर, जिला राजगढ़ हाल निरीक्षक, थाना प्रभारी, ग्वालियर।
17. शशि विश्वकर्मा, तत्का. निरीक्षक, थाना प्रभारी अमरवाड़ा, जिला छिन्दवाड़ा हाल निरीक्षक, बाना प्रभारी, जिला सागर।
18. मनीष सिंह भदौरिया, तत्का. निरीक्षक, थाना प्रभारी, जिला छिन्दवाड़ा हाल निरीक्षक, थाना प्रभारी, जिला भोपाल।
19. उमाशंकर शिवहरे, निरीक्षक (वि.स.बल), 23वीं वाहिनी, वि.म.बल, भोपाल।
20. विनोद सिंह सिकरवार, निरीक्षक (वि.म.बल), 7वीं वाहिनी, वि.म.बल, भोपाल।
21. समीर पाटीदार, तत्का. उ.नि. (कार्यवाहक निरीक्षक), प्रभारी नक्सल कमाण्ड एण्ड कंट्रोल रूम, बालाघाट हाल उ.नि. (का. निरीक्षक), जिला धार।
22.  मानस द्विवेदी, तत्का. उ.नि. (कार्यवाहक निरीक्षक), थाना प्रभारी रहली, जिला सागर हाल उ.नि. (का. निरीक्षक), जिला अ.अ.वि., पु.मु., भोपाल।
23. श्रद्धा यादव, तत्का. उ.नि. (कार्यवाहक निरीक्षक), थाना क्राईम ब्रांच, जिला इंदौर हाल उ.नि. (का. निरीक्षक), पी.टी.सी., इंदौर।
24.  रविन्द्र कुमार, उ.नि., प्रभारी, कंट्रोल रूम, जिला जबलपुर।
25.  गजेन्द्र सिंह बुंदेला, उ.नि., थाना प्रभारी, फतेहगढ़, जिला गुना।
26. भरतलाल प्रजापति, उ.नि., सायबर क्राईम, जिला बल पुलिस, भोपाल।
27.  मोहम्मद रऊफ खान, तत्का. उ.नि., नारकोटिक्स विंग, इंदौर हाल उ. नि.,  अ. अ. वि.,  पु.मु., भोपाल।
28.  लोकेन्द्र सिंह हिहोर, तत्का. उ.नि., थाना क्राईम ब्रांच, जिला इंदौर हाल उ. नि.,  ग्रामीण,  जिला इंदौर।
29.  गजेन्द्र सिंह रघुवंशी, उ.नि. (रेडियो), रेडियो मुख्यालय, भोपाल।
30. अमित शर्मा, उ.नि., थाना बिलपांक, जिला रतलाम।
31.  यादवेन्द्र सिंह गुर्जर, उ.नि., थाना धीरपुरा, पंडोखर, जिला दतिया।
32. राधे श्याम वर्मा, स.उ.नि. (कार्यवाहक उप निरीक्षक), जिला उज्जैन।
33. प्रवीण त्रिवेदी, म.उ.नि., जिला शिवपुरी।
34. सत्य कुमार शर्मा, म.उ.नि. (विसबल), आरएपीटीसी, इन्दौर।
35. हीरा सिंह ठाकुर, म.उ. नि. (कम्प्यूटर), रा.अ.अ.ब्यूरो, पु.मु., भोपाल।
36. विनोद मिश्रा, स.उ.नि. (रेडियो), रेडियो मुख्यालय, भोपाल।
37. दिनेश सिंह तोमर, प्र.आर. (कार्यबाहक स.उ.नि.), पुलिस थाना थाटीपुर, ग्वालियर।
38. दीपक प्रधान, प्र.आर. 586, 6वीं वाहिनी, वि.स.बल, जबलपुर।
39. अवतार सिंह चौधरी, आरक्षक 231 (कार्यवाहक प्र.आर.), रेडियो जोन, ग्वालियर।
40. अनूप कमार, आरक्षक 1073, जिला पुलिस बल, शिवपुरी।
41. तुषार धनगर, आरक्षक 116, थाना कोतवाली, जिला हरदा।
42.  चंद्रभान सिंह, आरक्षक 137, जिला पुलिस बल, शिवपुरी।
43.  रवि प्रकाश पाण्डेय, आरक्षक, तकनीकी सेल, वि.शा., पु.मु., भोपाल।
44.  गौरव सिंह ठाकुर, आरक्षक, वि.शा., जिला जबलपुर।
45.  दीवान मांझी, आरक्षक, एस.आई.बी., जिला बालाघाट।
46. राहुल श्रीवास्तव, आरक्षक, वि.शा. जिला दमोह।
47. राजेश कुमार धुर्वे, आरक्षक 1573, हॉक फोर्स, बालाघाट।
48. संग्राम सिंह, आरक्षक 1551, हॉक फोर्स, बालाघाट।
49. विक्रम सिंह चन्द्रावत, आरक्षक, 7वीं वाहिनी, वि.स.बल, भोपाल।
50.शैलेष सिंह परमार, स.उ.नि. (अ), प्रशिक्षण शाखा, पु.मु.भोपाल।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed