फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath targeted the CM, said- Shivraj government is pretending to give financial assistance to wa

MP News: कमलनाथ ने सीएम पर साधा निशाना, बोले- आज पाप धोने आर्थिक सहायता देने का ढोंग कर रही शिवराज सरकार

Sat, 10 Jun 2023 02:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 10 Jun 2023 02:06 PM IST
सार

कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि सबको पता है कि बहनों के नाम पर शुरू की गई योजना के नियम ऐसे बनाए गए कि एक करोड़ से अधिक महिलाएं पहले ही अपात्र हो गईं।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath targeted the CM, said- Shivraj government is pretending to give financial assistance to wa
कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर साधा निशाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर लाडली बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपए सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। इस पर पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने निशाना साधा है। नाथ ने कहा कि शिवराज सरकार आज पाप धोने आर्थिक सहायता देने का ढोंग कर रही है। 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश की नारी शक्ति को मैं विनम्र प्रणाम करता हूं। नारियों का सम्मान भारतीय परंपरा और कांग्रेस पार्टी की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। लेकिन दुख की बात है कि शिवराज जी के 18 साल के शासन में प्रदेश में महिलाओं की स्थिति निरंतर खराब होती गई है। प्रदेश की पहचान महिलाओं पर अत्याचार की बनी हुई है। महिला स्वास्थ्य सूचकांक में प्रदेश की दयनीय स्थिति है। गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस ना मिल पाने के समाचार आए दिन आते रहते हैं। इस सारी स्थिति के लिए शिवराज सिंह चौहान सरकार ना सिर्फ जिम्मेदार है बल्कि यह उनका पाप है। महिलाओं से किए गए इसी पाप को धोने के लिए आज महिलाओं को कुछ आर्थिक सहायता देने का ढोंग शिवराज सरकार कर रही है।
विज्ञापन


कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि सबको पता है कि बहनों के नाम पर शुरू की गई योजना के नियम ऐसे बनाए गए कि एक करोड़ से अधिक महिलाएं पहले ही अपात्र हो गईं। जिस तरह इन्होंने किसान सम्मान निधि में किसानों को रिकवरी नोटिस भेज दिए हैं, वैसा ही यह लाडली बहना के नाम पर भी करेंगे। जिन लोगों ने 22 हजार झूठी घोषणा की है और हर बार अपने वादे से मुकर गए हैं, चुनाव के समय उन्हें लाडली बहना याद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीसी चीफ ने कहा कि बहनों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। 5 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। हम नारी सम्मान योजना में बहनों को 1500 रुपए प्रति माह देंगे। महंगाई से राहत देने के लिए गैस का सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा। यही नहीं आपके परिवार को मदद देने के लिए कांग्रेस सरकार 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ करेगी और 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ हो जाएगा।


उन्होंने कहा कि किसानों की कर्ज माफी और पुरानी पेंशन योजना लागू करने जैसी सौगात भी कांग्रेसी सरकार आपको देगी। कांग्रेस जो वचन देती है, उसे निभाती है। कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारों ने अपने वचन का पालन किया है और जो कहा, वह किया है। इसलिए प्रदेश की नारी शक्ति निश्चिंत रहे, आपके घर में सुख समृद्धि लाने के लिए 5 महीने बाद कांग्रेस की सरकार बन रही है जो हर नारी का सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed