फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath's retort on Shivraj's statement, said - If you speak soup, then what should you say sieve,

MP News: शिवराज के बयान पर कमलनाथ का पलटवार, बोले- सूप बोले तो बोले, चलनी क्या बोले, जिसमें बहत्तर छेद

Sat, 22 Jul 2023 05:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 22 Jul 2023 05:18 PM IST
सार

चुनाव के पहले राजनीतिक दलों के नेताओं के प्रदेश में दौरे तेज हो गए है। इसके साथ ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की बयानबाजी भी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath's retort on Shivraj's statement, said - If you speak soup, then what should you say sieve,
सीएम शिवराज और कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इसमें दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे के एक दिन बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झूठ बोलने का आरोप लगाया है। इस पर पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने पटलवार करते हुए कहा कि सूप बोले तो बोले, चलनी क्या बोले, जिसमें बहत्तर छेद। 
विज्ञापन


पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि जिस व्यक्ति ने 22000 झूठी घोषणा करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जब वह व्यक्ति सत्य के लिए जान तक कुर्बान कर देने वाले गांधी परिवार के व्यक्ति पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हैं तो एक ही कहावत याद आती है- सूप बोले तो बोले, चलनी क्या बोले, जिसमें बहत्तर छेद। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ने शनिवार को सोनी समाज का सम्मेलन बुलाया गया था। इस सम्मेलन में कमलनाथ ने कहा कि मेरा और कांग्रेस का साथ मत देना, सच्चाई का साथ देना। यह इलेक्शन प्रदेश के भविष्य का चुनाव है। नाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 18 साल में व्यापार-व्यवसाय सब बर्बाद हो गया, बेरोजगारी बढ़ी, अर्थव्यवस्था चौपट हो गई, 31 लाख करोड़ के निवेश का दावा झूठा निकला। भाजपा को अब चुनाव में कर्मचारी, बहन और समाज याद आ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा तोड़ने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि आप नाथ और कांग्रेस का साथ मत देना, सच्चाई का साथ देना। बता दें चुनाव के पहले सभी राजनीतिक दल हर वर्ग और जाती को साधने में जुटे हुए है।  
विज्ञापन


बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी में मीडिया के सवाल पर कहा कि प्रियंका गांधी को झूठ नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने कई झूठ बोले है। तीन साल में 27 नौकरी की बात प्रियंका गांधी कर रही है। कांग्रेस को भर्ती करो तो दिक्कत है और ना करो तो दिक्कत है। सच यह है कि एक साल में 55 हजार नौकरियां दी गई। कांग्रेस हर काम में सवाल उठाती है। उन्होंने लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना और सीखो कमाओ योजना को गिनाते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पूछ रही है कि 18 साल में क्या किया? उन्होंने कहा कि 18 साल पहले गड्ढे में सड़क को ढूंढना पड़ता था। हमने सड़कों को निर्माण कराया। सिंचाई और पीने का पानी नहीं था। बिजली का पता नहीं रहता था। हमने सिंचाई समेत सभी सुविधाओं को बढ़ाया। हम प्रदेश की जनता की जिंदगी को बेहतर करने का लगातार काम कर रहे है। कांग्रेस ने तो योजनाओं को बंद किया। सीएम ने प्रियंका गांधी का साफ झूठ सुनकर आश्चर्य होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed