फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath's big attack on Shiv Sarkar, said - those whose intention was to respect women, they would

MP News: कमलनाथ का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले- जिनकी नीयत नारी सम्मान की होती है, वह 18 साल प्रतीक्षा नहीं करते

Tue, 25 Jul 2023 02:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 25 Jul 2023 02:53 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया कि मध्यप्रदेश में बनी सौदेबाजी की सरकार आजकल हर बात में सौदेबाजी कर रही है। 18 साल की सरकार में जिन लोगों को बहनों की याद नहीं आई और प्रदेश की महिलाओं पर अत्याचार में बदतर स्थिति में पहुंचता गया, वे लोग आजकल बहनों की बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath's big attack on Shiv Sarkar, said - those whose intention was to respect women, they would
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी नीयत नारी सम्मान की होती है। वह 10 साल प्रतीक्षा नहीं करते। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कमलनाथ ने बुधवार को ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश में बनी सौदेबाजी की सरकार आजकल हर बात में सौदेबाजी कर रही है। 18 साल की सरकार में जिन लोगों को बहनों की याद नहीं आई और प्रदेश महिलाओं पर अत्याचार में बदतर स्थिति में पहुंचता गया, वे लोग आजकल बहनों की बात कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने जब स्पष्ट घोषणा कर दी कि कांग्रेस सरकार बनने पर मध्य प्रदेश की महिलाओं को नारी सम्मान योजना के तहत 1500 रुपये प्रति माह और 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। तब अपना पाप धोने के लिए यह बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि जिनकी नीयत नारी सम्मान की होती है। वह 18 साल तक प्रतीक्षा नहीं करते और ना सम्मान करने में मोलभाव करते हैं। शिवराज जी लाड़ली बहनों के लिए योजनाएं नहीं ला रहे बल्कि अपने पाप धो रहे हैं। महिलाओं को उनका हक, अधिकार और सम्मान कांग्रेस पार्टी दिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने मंगलवार से लाड़ली बहना योजना में रजिस्ट्रेशन फिर शुरू कर दिए हैं। इसमें पहला 21 से 23 साल की छूट गई विवाहित बेटियों को भी योजना शामिल किया है। दूसरा पांच एकड़ तक खेत वाले किसान, जिनके पास ट्रैक्टर वाली बहनों को भी शामिल किया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed