फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Jyotiraditya Scindia writes letter to CM, demands establishment of Medical Science Institute in Gwali

MP News: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने CM को लिखा पत्र, ग्वालियर में मेडिकल साइंस इंस्टीट्यूट की स्थापना की मांग

Fri, 02 Aug 2024 04:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 02 Aug 2024 04:24 PM IST
सार



गुना शिवपुरी से सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर जीवाजी यूनिवर्सिटी में मेडिकल साइंस इंस्टीट्यूट की स्थापना की मांग को लेकर पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
MP News: Jyotiraditya Scindia writes letter to CM, demands establishment of Medical Science Institute in Gwali
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को लिखे पत्र में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च की स्थापना की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में उन्होंने पत्र में लिखा कि संस्थान की स्थापना के लिए उपकरण, निर्माण कार्य, शैक्षणिक और अशैक्षणिक पदों की स्वीकृति की आवश्यकता है। जिसके लिए अनावर्ती व्यय 500 करोड़ और आवत्ती व्यय 22.62 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष की आवश्यकता होगी। सिंधिया से मुख्यमंत्री से इसकी स्वीकृति देने की मांग की। 
विज्ञापन


बता दें प्रदेश में निरामय इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन में अटल मेडिसिटी स्थापित करने की योजना है। वहीं, एम्स की तर्ज पर प्रत्येक संभाग में मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस खुलने है। भाजपा ने मध्य प्रदेश संकल्प पत्र-2023 में हर नागरिक को स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को पदभार ग्रहण करने के बाद ही संकल्प पत्र की गारंटी का रोडमैप बनाकर पूरा करने के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed