फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Jhabua Gramin Bank employee accused of embezzling Rs 86 lakh, EOW registered a case

MP News: झाबुआ ग्रामीण बैंक कर्मचारी पर 86 लाख रुपये के गबन का आरोप, ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया मामला

Thu, 21 Aug 2025 09:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 21 Aug 2025 09:28 PM IST
सार

 ग्रामीण बैंक के एक कर्मचारी द्वारा करोड़ों की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बैंक के लिपिक मोहित गुप्ता सहित कई लोगों पर करीब 86 लाख रुपये गबन करने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि बैंक खातों से अवैध लेन-देन कर यह रकम कर्मचारी और परिचितों के खातों में स्थानांतरित की गई।

विज्ञापन
MP News: Jhabua Gramin Bank employee accused of embezzling Rs 86 lakh, EOW registered a case
ईओडब्ल्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में कार्यरत ग्रामीण बैंक के एक कर्मचारी पर करोड़ों की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बैंक कर्मचारी मोहित गुप्ता सहित अन्य लोगों के खिलाफ करीब 86.46 लाख रुपये गबन का केस दर्ज किया है। ईओडब्ल्यू मुख्यालय भोपाल में दर्ज शिकायत के अनुसार, झाबुआ ग्रामीण बैंक (शाखा सोंडवा) के लिपिक मोहित गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने बैंक के 11 लोगों के डोरमैट खातों से अवैध लेन-देन कर राशि का गबन किया। जांच में पाया गया कि मोहित गुप्ता और उनके परिचितों के खातों में यह रकम स्थानांतरित की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: मार्च 2027 तक हर ग्रामीण परिवार तक पहुंचेगा नल से जल, प्रदेश ने हासिल किया 70% से अधिक लक्ष्य
विज्ञापन


ईओडब्ल्यू ने मोहित गुप्ता के अलावा सौरभ सेंगर, नरेंद्र सिंह सेंगर, देवराज सिंह, गजेंद्र सिंह सेंगर, मुकेश कुमार सबनानी समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने बैंक की आंतरिक प्रक्रिया और आईडी का दुरुपयोग करते हुए धनराशि को अवैध रूप से अपने और परिचितों के खातों में डाली। इस धोखाधड़ी से बैंक और खाताधारकों को नुकसान पहुंचा। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 409, 120-बी तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ईओडब्ल्यू ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: किसानों की खुशहाली के लिए सिंचाई क्षेत्र बढ़ाने पर जोर, सीएम बोले- 3 साल में 100 लाख हेक्टेयर का लक्ष्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed