फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Islamic month Rabi ul Awal begins, festival of Eid Miladunnabi on 16 September.

MP News: इस्लामी माह रबी उल अव्वल शुरू, ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार 16 सितंबर को

Thu, 05 Sep 2024 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 05 Sep 2024 04:44 PM IST
सार

रबी उल अव्वल की शुरुआत के साथ शहर में सीरत ए पाक के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अशोका गार्डन, मंगलवारा, बुधवारा, काजी कैंप समेत कई स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में पैगंबर हजरत मोहम्मद की जीवनी पर आधारित बयान और तकरीर होंगी। 

विज्ञापन
MP News: Islamic month Rabi ul Awal begins, festival of Eid Miladunnabi on 16 September.
रबी अल अव्वल शुरू हो गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्लामी माह रबी उल अव्वल का चांद राजधानी में दिखाई नहीं दिया। लेकिन आसपास के इलाकों से इसकी तस्दीक हो गई है। इसके मुताबिक नए इस्लामी महीने की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। इस लिहाज से ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार 16 सितंबर को मनाया जाएगा। इससे पहले शहर और प्रदेश भर में सीरत ए नबी (पैगंबर मुहम्मद की जीवनी) को लेकर अलग अलग स्थानों पर प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


काजी ए शहर सैयद मुश्ताक अली नदवी ने बताया कि बुधवार शाम को मोती मस्जिद में रुअत ए हिलाल कमेटी ने रबी उल अव्वल का चांद देखने की बैठक की। इस मौके पर शहर मुफ्ती अब्दुल कलाम खान कासमी, सैयद बाबर हुसैन नदवी, रईस अहमद खान कासमी, जसीम दाद खान, मोहम्मद शराफत खान रहमानी, अली कदर हुसैनी आदि मौजूद थे। शहर काजी ने बताया कि इस दौरान भोपाल के आसमान पर बादलों की मौजूदगी की वजह से चांद नजर नहीं आया। भोपाल के आसपास के गांवों के अलावा इंदौर और देश के कई प्रदेशों में चांद दिखने की तस्दीक हुई है। इन स्थानों पर रूआते हिलाल कमेटी मेंबरों ने फोन पर चर्चा भी की। इसके बाद माह रबी उल अव्वल के महीने की शुरुआत का ऐलान कर दिया गया है। 
विज्ञापन


होंगे सीरत ए पाक के कार्यक्रम
रबी उल अव्वल की शुरुआत के साथ शहर में सीरत ए पाक के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अशोका गार्डन, मंगलवारा, बुधवारा, काजी कैंप समेत कई स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में पैगंबर हजरत मोहम्मद की जीवनी पर आधारित बयान और तकरीर होंगी। देशभर से आने वाले उलेमा इन महफिलों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 को ईद मिलादुन्नबी, निकलेंगे जुलूस
गुरुवार से शुरू होने वाले रबी उल अव्वल माह की 12 तारीख 16 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद की अकीदत में मस्जिदों, घरों और सार्वजनिक स्थानों पर कुरआन ख्वानी की जाएंगी। गरीब, जरूरतमंद लोगों और मिस्किन लोगों में लंगर वितरित किया जाएगा। इसके अलावा शहर में विभिन्न स्थानों से जुलूस भी निकाले जाएंगे। इन सभी जुलूसों का समापन इमामी गेट पर होगा। यहां उलेमाओं की तकरीर भी होंगी।

इसलिए है महत्व
मुसलमान रबी अल-अव्वल को महत्वपूर्ण मानते हैं क्योंकि इस महीने के दौरान यह घटनाएं घटित हुईं:
1. पैगम्बर मुहम्मद (सल्ल.) का जन्म, अंतिम संदेशवाहक जिन पर कुरान अवतरित हुआ।
2. पैगम्बर (सल्ल.) का हिजरा, जब वे मक्का से मदीना चले गए। इस्लामी कैलेंडर इसी घटना से शुरू होता है।
3. पैगम्बर (सल्ल.) की मृत्यु इस्लाम के ग्यारहवें वर्ष 12 रबी अल-अव्वल को हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed