{"_id":"6396c3b6f5507740342e1103","slug":"mp-news-investigation-of-viral-video-of-zubair-maulana-miscreant-started-home-minister-said-those-who-give","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: जुबैर मौलाना बदमाश के वायरल वीडियो की जांच शुरू, गृहमंत्री बोले- जमानत देने वालों की जमानत होगी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जुबैर मौलाना बदमाश के वायरल वीडियो की जांच शुरू, गृहमंत्री बोले- जमानत देने वालों की जमानत होगी जब्त
Mon, 12 Dec 2022 02:27 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 12 Dec 2022 02:27 PM IST
सार
गृहमंत्री मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जुबैर मौलाना का वीडियो देखा है। इस वीडियो का हम परीक्षण करा रहे है। इसके बाद उसके बाउंड ओवर और जमानत देने वालों की जमानत जब्ती की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
भोपाल की सड़क पर जीप के बोनट पर स्टंट करते बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूरे मध्यप्रदेश में पुलिस नाइट कॉम्बिंग गश्त चल रही है। बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है। वहीं, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें भोपाल का बदमाश जुबैर मौलाना जीप पर स्टंट करता दिखाई दे रहा है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मैंने भी वह जीप पर स्टंट का वीडियो देखा है। उसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को कहा कि जुबैर मौलाना का वीडियो देखा है। इस वीडियो का हम परीक्षण करा रहे हैं। इसके बाद उसके बॉन्ड और जमानत देने वालों की जमानत जब्ती की कार्रवाई करेंगे। इन पर गिरफ्तारी की धाराएं लगाई जाएगी। यह मध्य प्रदेश है। यहां पर कोई दुनिया की ठांय-ठांय करके आतंक नहीं फैला सकता। यह स्पष्ट समझ लेना चाहिए।
विज्ञापन
जुबैर मौलाना बदमाश के वायरल वीडियो की जांच शुरू, गृहमंत्री बोले- जमानत देने वालों की जमानत होगी जब्त #Bhopal #MPNews #NarottamMishra #MadhyaPradesh https://t.co/oBKfJU1fK3 pic.twitter.com/ChrJ93tJGj
— Amar Ujala Madhya Pradesh (@AU_MPNews) December 12, 2022
विज्ञापन
बोनट पर खड़ा दिख रहा है बदमाश
भोपाल के बदमाश जुबैर मौलाना का जीप पर स्टंट करते वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बदमाश अपने साथियों के साथ चलती जीप में बोनट पर खड़ा दिखाई दे रहा है। मौलाना का साथी बदमाश मोहसिन माया भी वीडियो में स्टंट करता दिख रहा है। इस वीडियो में दो कार रिवर्स चल रही है। इसमें से एक कार पर बैठा शख्स वीडियो बना रहा है। उसके पीछे कार में गाना बज रहा है। यह वीडियो दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
