फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: In the new year, Madhya Pradesh government again took a loan of five thousand crores, the total loan

MP: नए साल में मध्य प्रदेश सरकार ने फिर लिया पांच हजार करोड़ का कर्ज, प्रदेश पर कुल ऋण 3.75 लाख करोड़ के पार

Thu, 02 Jan 2025 08:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 02 Jan 2025 08:20 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने एक जनवरी को खुले बाजार में दो चरणों में पांच हजार करोड रुपए का कर्ज ले लिया है। इसकी प्रक्रिया भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मुंबई शाखा के ई-कुबेर सिस्टम के माध्यम से पूरी की गई। राज्य पर कुल कर्ज का आंकड़ा अब 3.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। 

विज्ञापन
MP News: In the new year, Madhya Pradesh government again took a loan of five thousand crores, the total loan
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार ने नए साल की शुरुआत कर्ज के साथ की है। प्रदेश सरकार ने एक जनवरी को खुले बाजार में दो चरणों में पांच हजार करोड़ रुपये का कर्ज ले लिया है। इसकी प्रक्रिया भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मुंबई शाखा के ई-कुबेर सिस्टम के माध्यम से पूरी की गई। राज्य पर कुल कर्ज का आंकड़ा अब 3.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। राज्य सरकार ने पहले चरण में सबसे कम ब्याज दर पर कर्ज देने वाली संस्था से 2500 करोड़ रुपये का कर्ज लिया। यह कर्ज 13 वर्षों के लिए लिया गया है और इसकी अदायगी 1 जनवरी 2038 तक की जाएगी। वहीं, दूसरे चरण में 2500 करोड़ रुपये का कर्ज 22 वर्षों के लिए लिया गया है। इसकी अदायगी राज्य सरकार 2047 में करेगी। दोनों चरणों की प्रक्रिया आरबीआई के ई-कुबेर सिस्टम के जरिए संपन्न हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन


3.75 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज 
मध्य प्रदेश सरकार पर वर्तमान में कुल कर्ज का आंकड़ा 3,75,578 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसमें बाजार से लिया कर्ज: 2,03,000 करोड़ रुपये है। वित्तीय संस्थाओं से लिया कर्ज: 15,248 करोड़ रुपये और केंद्र सरकार से लोन और एडवांस: 62,012 करोड़ रुपये रुपये शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed