फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: In response to Congress leader of opposition, BJP will make tribal MLA the Deputy Speaker of the Asse

MP News: कांग्रेस के नेताप्रतिपक्ष के जवाब में भाजपा आदिवासी विधायक को बनाएगी विधानसभा उपाध्यक्ष

Sun, 17 Dec 2023 05:45 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 17 Dec 2023 05:45 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हर वर्ग को साधने की रणनीति से आगे बढ़ रही है। अब कांग्रेस के आदिवासी विधायक को नेता प्रतिपक्ष बनाने पर भाजपा भी इसी वर्ग के विधायक को उपाध्यक्ष बना सकती है। इस पर दिल्ली में जल्द निर्णय होगा।

विज्ञापन
MP News: In response to Congress leader of opposition, BJP will make tribal MLA the Deputy Speaker of the Asse
मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का गठन हो चुका है। कांग्रेस ने आदिवासी वर्ग से आने वाले उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया है। इसके जवाब में अब भाजपा भी आदिवासी वर्ग से आने वाले विधायक को विधानसभा का उपाध्यक्ष बना जातीकरण समीरण साध सकती है। भाजपा हर वर्ग को साधने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। भाजपा ने अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री, अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले जगदीश देवड़ा और ब्राह्मण वर्ग से आने वाले राजेंद्र शुक्ला को उप मुख्यमंत्री बनाया है। वहीं, क्षत्रिय वर्ग से आने वाले नरेंद्र सिंह तोमर का नाम विधानसभा स्पीकर के लिए तय किया है। अब कांग्रेस के आदिवासी नेता को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाने पर भाजपा विधानसभा स्पीकर आदिवासी विधायक को बना सकती है। इस पर रविवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में निर्णय लिया जा सकता है। विधानसभा में दलीय स्थिति में भाजपा के पास बहुमत है। ऐसे में चुनाव की स्थिति भी नहीं है। 
विज्ञापन


तीन साल से थे था पद खाली     
विधानसभा उपाध्यक्ष का पद 2020 में भाजपा की सरकार बनने के बाद से खाली था। इससे पहले कांग्रेस की 15 माह की सरकार में 10 जनवरी 2019 से 24 मार्च 2020 तक इस पद पर कांग्रेस की आदिवासी वर्ग से आने वाली हिना कांवरे पदस्थ थी। वह इस बार चुनाव हार गई है। भाजपा ने पिछली बार अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले जगदीश देवड़ा को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाने का प्रयास किया था, लेकिन कांग्रेस के पास बहुमत होने से सफल नहीं हो पाई।  
विज्ञापन


भाजपा के पास के कई बढ़े चेहरे 
भाजपा अनुसूचित जनजाति वर्ग से आने वाले विधायक को उपाध्यक्ष बना कर प्रदेश में जातिगत समीकरण को साधेगी। इसके लिए भाजपा के पास कई बड़े आदिवासी विधायक है। इसमें पूर्व मंत्री विजय शाह, पूर्व सांसद और मंडला से विधायक संपत्तियां उइके, मानपुर से विधायक पूर्व मंत्री और बड़ा चेहरा मीना सिंह, शहपुरा से विधायक ओप्रकाश धुर्वे समेत कई नाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed