फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Hawkforce encounter with Naxalites in Naxal affected area of Balaghat, cooker bomb and Naxalite mat

MP News: बालाघाट के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हॉकफोर्स की नक्सलियों से मुठभेड़, कुकर बम व नक्सली सामग्री बरामद

Thu, 08 Feb 2024 09:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 08 Feb 2024 09:07 PM IST
सार


बालाघाट जिले के गढ़ी थाना के चकरवाहा जंगल क्षेत्र में सर्चिंग कर रही कोबरा 207 और हॉकफोर्स की संयुक्त टीम के सामने टिक न सके नक्सली 

विज्ञापन
MP News: Hawkforce encounter with Naxalites in Naxal affected area of Balaghat, cooker bomb and Naxalite mat
नक्सलियों के पास से जब्त सामग्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान नक्सलियों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश पुलिस की हॉकफोर्स को एक और बड़ी सफलता मिली है। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बुधवार को बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरवाहा जंगल क्षेत्र में सर्चिंग कर रही कोबरा 207 और हॉकफोर्स की संयुक्त टीम की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। कोबरा 207 और हॉकफोर्स द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई से नक्सली घने जंगल में भाग गए। इस मुठभेड़ में कोबरा 207 और हॉकफोर्स का कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ। नक्सलियों के पास से पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से बनाए गए कुकर बम को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त यहां से सर्चिंग टीम ने भारी मात्रा में नक्सलियों द्वारा उपयोग की जाने वाली दैनिक सामग्री, दवाइयां आदि भी बरामद किए। सर्चिंग टीम द्वारा जंगलों में नक्सलियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


चकरवाहा जंगल में माओवादियों के छिपे होने की मिली थी सूचना
गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चकरवाहा जंगल क्षेत्र में 15 से 20 माओवादियों की उपस्थिति की सूचना कोबरा 207 और हॉकफोर्स को मिली। नक्सल विरोधी अभियान के तहत कोबरा 207 और हॉकफोर्स की संयुक्त सर्चिंग टीम जंगल में माओवादियों की तलाश में निकली। बुधवार सुबह करीब नौ बजे चकरवाहा जंगल क्षेत्र में सर्चिग एवं एरिया डॉमिनेशन की कार्यवाही के दौरान माओवादियों ने सर्चिंग पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस सर्चिंग पार्टी की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई से डरकर माओवादी घने जंगल में भाग गए। घटना के बाद हॉकफोर्स की पार्टी द्वारा घटनास्थल पर सर्चिंग की गई। यहां से कुकर बम, नक्सल टेंट, बैटरी, वायर, दवाइयां, कुल्हाड़ी, खाना बनाने के बर्तन, तिरपाल सहित भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद कर नक्सलियों को आर्थिक एवं सामरिक रूप से नुकसान पहुंचाया है। वर्तमान में पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों के द्वारा गहन सर्चिंग की जा रही है। 
विज्ञापन


माओवादियों पर लगातार की जा रही कार्रवाई 
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सल उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों के तहत वर्ष 2023 में तीन बड़ी कार्रवाई की गई हैं। इन कार्रवाइयों में हॉकफोर्स ने दो महिला नक्सलियों सहित 4 हार्डकोर नक्सलियों को धराशायी किया है। इन सभी नक्सलियों पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संयुक्त रूप से 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसके अतिरिक्त अगस्त 2023 में मध्य प्रदेश पुलिस ने जबलपुर शहर से नार्थ बस्तर तथा आरकेबी डिवीजन की मास संगठन का प्रभारी एसजेडसीएम अशोक रेड्डी उर्फ बलदेव को उसकी पत्नी एसीएम रेमती के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed