फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Government strict on those who sell Chinese manjha in MP, Home Minister said – action can be taken un

MP News: एमपी में चाइनीज मांझा बेचने वालों पर सरकार सख्त, गृहमंत्री बोले- रासुका के तहत हो सकती हैं कार्रवाई

Thu, 05 Jan 2023 05:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 05 Jan 2023 05:03 PM IST
सार

गृहमंत्री मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया के चाइनीज मांझे को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि आपने उज्जैन के अंदर मंगलवार को कार्रवाई देखी होगी। चाइनीज मांझा बेचने वालों के घर को जमीदोंज किया गया। यह कार्रवाई का एक ही पार्ट था।

विज्ञापन
MP News: Government strict on those who sell Chinese manjha in MP, Home Minister said – action can be taken un
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ सख्त रूख अपना रही है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

 
गृहमंत्री मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया के चाइनीज मांझे को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि आपने उज्जैन के अंदर मंगलवार को कार्रवाई देखी होगी। चाइनीज मांझा बेचने वालों के घर को जमीदोंज किया गया। यह कार्रवाई का एक ही पार्ट था। यह सच है कि मकर संक्रांति आ रही है। लोग पतंग उड़ाते है। मैं आप सब के माध्यम से स्पष्ट कर देना चाहता हूं। जो चाइनीज मांझा बेच रहे हैं और जो बेचने की सोच रहे है। दोनों कान खोल कर सुन लें कि मध्य प्रदेश में उनके ऊपर रासुका जैसी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
मकर संक्राति पर लोग पतंग उड़ाते है। इसके लिए चाइनीज मांझा का प्रयोग करते है। सरकार की तरफ से चाइनीज मांझा के उपयोग और बेचने पर प्रतिबंध लगाया गया। दरअसल चाइनीज मांझा के चपेट में आने से कई लोग घायल हुए है। कुछ मामलों में लेागों की गर्दन कटने से मौत तक हो गई है। इसके बावजूद प्रदेश में चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। अब प्रशासन चाइनीज मांझा बेचने वालों के ऊपर सख्त हो गया है। इसके तहत ही उज्जैन में चाइनीज मांझा बेचने वालों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई हैं। अब यह देखना है कि सरकार की सख्ती कितनी कारगर साबित होती है और चाइनीज मांझे के बेचने और उपयोग पर रोक लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed