{"_id":"64072446490db72a5108f7c8","slug":"mp-news-government-gave-instructions-for-survey-of-damage-to-crops-due-to-hailstorm-cm-said-farmers-should-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सरकार ने ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान के सर्वे के दिये निर्देश, सीएम बोले- किसान चिंता ना करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सरकार ने ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान के सर्वे के दिये निर्देश, सीएम बोले- किसान चिंता ना करें
Tue, 07 Mar 2023 05:17 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 07 Mar 2023 05:17 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि सभी जिलों के अधिकारियों से विस्तार से बता हुई है। टीमें फील्ड में सर्वे कर रही है। सीएम ने किसानों से कहा कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं और सरकार आपके साथ खड़ी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में सोमवार को ओला गिरने और बारिश होने से फसलों को नुकसान के सर्वे के सरकार ने निर्देश दे दिये है। सीएम ने बारिश से फसल को हुए नुकसान की किसानों को चिंता ना करने की बात कही।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि सभी जिलों के अधिकारियों से विस्तार से बता हुई है। टीमें फील्ड में सर्वे कर रही है। सीएम ने किसानों से कहा कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैं और सरकार आपके साथ खड़ी है। सोमवार को भोपाल, उज्जैन, राजगढ़, रतलाम, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में बेमौसम बारिश और ओलावृद्धि से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। भोपाल में 24 घंटे में 6.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेंगी।
गेहूं की फसल को 80 प्रतिशत नुकसान
वहीं, पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओला वृष्टि से किसानों की गेहूं और चने की फसल को 80 प्रतिशत नुकसान हुआ है। आलू के किसानों को लागत का मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। इस तरह से पिछले साल लहसुन की कीमत नहीं मिलने पर फेंकना पड़ा था। पटवारी ने सीएम से कहा कि आप किसानों को बुलाकर चर्चा करें। किसानों को गेहूं की कीमत प्रति क्वलिंट तीन हजार रुपए दें।