फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former MLA Laxman Singh said that even today BJP gets votes for taking the name of Bantadhar, he expl

MP News: पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह बोले-बंटाधार नाम लेने पर आज भी BJP को वोट मिले जाते है, यह बताया कारण

Sat, 27 Jan 2024 01:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 27 Jan 2024 01:01 PM IST
सार


पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी को घेरते हुए कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अब पार्टी को तय करना है कि यह दलालों से चलेगी या कार्यकर्ताओं से। 
 

विज्ञापन
MP News: Former MLA Laxman Singh said that even today BJP gets votes for taking the name of Bantadhar, he expl
विधायक लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपने बड़े भाई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह 26 जनवरी को चाचौड़ा विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम का बताया जा रहा है।  इस पर भाजपा ने भी चुटकी ली है। वीडियो में लक्ष्मण सिंह कह रहे है कि कांग्रेस का विरोध करने वालों को राज्यसभा सदस्य अपना प्रतिनिधि बना रहे है। उन्होंने कहा कि क्या ईवीएम ने कहा था कि विरोध करने वालों को प्रतिनिधि बनाओ। उन्होंने कहा कि क्या ईवीएम ने कहा कि हारने वाले इलाकों में सांसद निधि खर्च करो। उन्होंने कहा कि दलालों ने सर्वमान्य नेताओं का स्तर गिरा दिया है। 
विज्ञापन


लक्ष्मण सिंह ने कहा कि भाजपा ने 20 साल पहले बंटाधार नाम रखा था। आज भी यह नाम चल रहा है। इसका आकलन करना जरूरी है कि आज भी यह नाम क्यों चल रहा है। बंटाधार नाम लेते है और भाजपा को वोट मिल जाते है। ऐसा इसलिए हो रहा है कि दलाल उनको छोड़ने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि दलालों को बिठाने का काम आप और हम सब मिलकर करेंगे। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा कि आप यह तय कर लें कि दलालों की सुनना है या कार्यकर्ताओं की सुनना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पदयात्रा में राहुल गांधी एमपी आने वाले है। मेरा यह वीडियो राहुल गांधी को जरूर भेजना। कांग्रेस पार्टी के नेताओं को भेजना। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मैंने जो कहा एक-एक शब्द भेजना। वो तय कर लें कि कांग्रेस पार्टी सत्ता के दलालों से चलेगी या कार्यकर्ताओं से। उन्होंने कहा कि यह गुमराह हो चुके हैं और सत्ता के दलालों के कहने पर चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम दोष ईवीएम को दे रहे हैं। यह ईवीएम का दोष नहीं है। यह भीतरघात है। उन्होंने कहा कि ईवीएम तो कांग्रेस ही लेकर आई थी। बता दें हाल ही लक्ष्मण सिंह के भाई और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भी कांग्रेस की हार का कारण ईवीएम को बताया है। इसको लेकर उन्होंने भोपाल में अपने सरकारी आवास पर सॉफ्टवेयर से  वीवीपेट स्लीप बदलने को लेकर डेमो मशीन से प्रदर्शन भी किया। 
 
  
MP News: पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह बोले-बंटाधार नाम लेने पर आज भी BJP को वोट मिले जाते है, यह बताया कारण  MP News: Former MLA Laxman Singh said that even today BJP gets votes for taking the name of Bantadhar, he explained the reason
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed