फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former constable Saurabh Sharma's wife had bought a lehenga worth Rs 14 lakh from Ahmedabad to perfor

MP News: पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा की पत्नी ने गरबा के लिए अहमदाबाद से खरीदा था 14 लाख का लहंगा

Sat, 28 Dec 2024 04:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 28 Dec 2024 04:19 PM IST
सार

पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा को लेकर नए नए खुलासे होते जा रहे है। अब सामने आया है कि सौरभ की पत्नी ने नवरात्र में गरबा करने के लिए 14 लाख रुपए का लहंगा अहमदाबाद से खरीदा था। 

विज्ञापन
MP News: Former constable Saurabh Sharma's wife had bought a lehenga worth Rs 14 lakh from Ahmedabad to perfor
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा पर एजेसियों का शिंकजा कसता जा रहा है। एजेसियों की जांच में नए नए खुलासे हो रहे हैं। एजेंसियों को अब सौरभ के घर से अहमदाबाद से खरीदे गए 14 लाख रुपए के लहंगा के कागज मिले है। जानकारी के अनुसार यह लहंगा सौरभ की पत्नी दिव्या शर्मा उर्फ दिव्या तिवारी ने अहमदाबाद से खरीदा था। अब एजेंसियां इस मामले में दिव्या से पूछताछ करेगी। सौरभ और उसके ठिकानों पर एजेसियों को कई अहम दस्तावेज मिले है।  सौरभ शर्मा और उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर शुक्रवार को ईडी ने कार्रवाई की थी। इस दौरान ईडी नकाब में एक युवक और युवती को साथ ले गई थी। बताया जा रहा है कि नकाब में चेतन सिंह गौर है। इसकी निशानदेही पर ही अब ईडी कार्रवाई कर रही है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। एजेंसी को छापेमार कार्रवाई में कई दस्तावेज मिले है। वहीं, एजेंसियों ने सौरभ और उससे जुड़े लोगों के बैंक लॉकर और खातों की जानकारी मिली है, जिसे सील किया गया है। 
विज्ञापन


सौरभ को नौकरी दिलाने झूठा शपथ पत्र दे रचा षड्यंत्र  
ग्वालियर के विनय नगर सेक्टर-2 निवासी सौरभ शर्मा के पिता डॉ. राकेश शर्मा स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ थे। वर्ष 2015 में उनका निधन हो गया था। जिसके उनकी जगह अनुकंपा नौकरी दिलाने के लिए बड़े भाई सौरभ के भाई सचिन शर्मा और उसकी मां ने झूठा शपथ पत्र देकर षड्यंत्र रचने का भी आरोप है। इसको लेकर एक शपथ पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस शपथ पत्र में सौरभ शर्मा ने लिखा कि मेरे पिता के आश्रित सदस्यों में कोई भी शासकीय या अर्ध शासकीय सेवा में नहीं है। जबकि सौरभ का बड़ा भाई सचिन शर्मा छत्तीसगढ़ सरकार में शासकीय नौकरी कर रहा था। इसी प्रकार सौरभ की मां ने भी अपने शपथ पत्र में झूठी जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


लोकायुक्त को 2.87 करोड़ रुपए नगद मिले 
लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा के ई-7 स्थित आवास पर 18 दिसंबर को छापेमारी की थी। तीन चली रेड में लोकायुक्त को सौरभ शर्मा के ठिकानों से 2.87 करोड़ रुपए नगद, 234 किलो चांदी, 50 लाख का सोना समेत कई लग्जरी सामान मिला था। सौरभ शर्मा अभी अपनी पत्नी के साथ दुबई में है। लोकायुक्त को सौरभ शर्मा के ठिकानों से करीब 7 करोड़ 98 लाख रुपए की चल संपत्ति बरामद हुई थी। इसके अलावा एजेंसी को कई प्रॉपर्टी के दस्तावेज और बैंक खाते की जानकारी मिली थी, जिसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed