फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former Bahujan Samaj Party MLA Sheela Tyagi took Congress membership in the presence of Kamal Nath

MP News: बहुजन समाज पार्टी की पूर्व विधायक शीला त्यागी ने कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली

Sun, 16 Apr 2023 11:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 16 Apr 2023 11:46 PM IST
सार

रीवा जिले के मनगवां से बहुजन समाज पार्टी की विधायक रही शीला त्यागी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
MP News: Former Bahujan Samaj Party MLA Sheela Tyagi took Congress membership in the presence of Kamal Nath
पूर्व बसपा विधायक शीला त्यागी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव आते ही नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रविवार को बहुजन समाज पार्टी की पूर्व विधायक शीला त्यागी कांग्रेस में शामिल हुई। 
विज्ञापन

 
रीवा जिले के मनगवां से बहुजन समाज पार्टी की विधायक रही शीला त्यागी ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कमलनाथ ने त्यागी का पार्टी सदस्यता का फार्म भरवाकर सदस्यता दिलायी। इस अवसर पर नाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और सिद्धातों से प्रेरित होकर श्रीमती त्यागी पार्टी में शामिल हो रही हैं।
विज्ञापन


वहीं, शीला त्यागी ने कहा कि मुझे कांग्रेस पार्टी की नीतियों और 15 महीने की कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में हुये विकास कार्यों से प्रेरणा मिली और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी पार्टी है, जो सभी वर्गो के हितों के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो जिम्मेदारी उन्हें देगी, पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर लोगों को पार्टी से जोड़कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed