फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News Fertilizer and seeds are being black-marketed in Madhya Pradesh farmers are wandering for urea

MP News: मध्यप्रदेश में खाद और बीज की हो रही कालाबाजारी, यूरिया के लिए भटक रहे किसान, मदद को उतरेगी कांग्रेस

Sat, 29 Jun 2024 07:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 29 Jun 2024 07:37 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कोने-कोने से आए कांग्रेस किसान संघ के पदाधिकारी ने बताया कि किसानों को खाद बीज और यूरिया का भारी संकट है।

विज्ञापन
MP News Fertilizer and seeds are being black-marketed in Madhya Pradesh farmers are wandering for urea
बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय बैठक शनिवार को किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दिनेश गुर्जर की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में आहूत की गई। बैठक में किसान कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश भर में खाद बीज की कालाबाजारी चल रही है। किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रही है। इस पर कांग्रेस संगठन ने रणनीति तैयार की है कि किसानों के मुद्दे को लेकर प्रदेश के तहसील जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे और किसनों की मांग को पूरा करवाएंगे।

विज्ञापन


दिनेश गुर्जर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह समय फसल की बुवाई का चल रहा है। भाजपा सरकार खाद एवं बीज की कालाबाजारी कर रही है, जिससे किसानों को खाद-बीज और यूरिया नहीं मिल पा रही है। प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट किसानों की सिंचाई को प्रभावित कर रहा है। वहीं, अल्पवर्षा से किसानों को खेत में सिंचाई करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


किसानों के परेशानियों को निपटने में करें मदद
गुर्जर ने बैठक में किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों से आग्रह पूर्वक कहा कि किसानों को सिंचाई, खाद बीज की उपलब्धता में आ रही परेशानियों से निपटने के लिए उनकी सहायता करें। क्योंकि अन्नदाता किसान यदि परेशान रहेगा तो प्रदेश की जनता को भी उसका असर पड़ेगा और महंगाई जैसी भयावह समस्या से जूझना पड़ेगा। किसानों के हित में आवश्यकता पड़ने पर खाद-बीज, बिजली को लेकर सरकार के खिलाफ व्यापक धरना-प्रदर्शन आयोजित कर खाद-बीज की आपूर्ति और किसानों को उच्च गुणवत्ता का खाद-बीज मिले यह भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 क्विंटल प्रति हेक्टेयर खरीदी जाए किसानों की मूंग
गुर्जर ने कहा कि फसल की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाए। वर्तमान समय में मूंग की तुलाई चल रही है। भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा सबके सामने हैं, किसान से प्रति हेक्टेयर आठ क्विंटल मूंग ही खरीदी जा रही है, जबकि औसतन मूंग की उपज 14 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हैं। इसलिए मूंग की खरीदी 14 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के मान से करायी जाये। गुर्जर ने भाजपा सरकार को उसका संकल्प पत्र याद दिलाते हुये कहा कि विधानसभा चुनाव में 2700 रुपये और 3100 रुपये गेहूं और समर्थन मूल्य पर देने की घोषणा की थी। सरकार उस घोषणा को तत्काल पूरा करें।


यदि सरकार किसानों को घोषणा अनुसार समर्थन मूल्य नहीं देती है तो किसान कांग्रेस किसानों के हित में सरकार की किसानों के साथ की जा रही वादाखिलाफी को लेकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। प्रत्येक ब्लॉक से जिला स्तर तक आंदोलन किया जायेगा। बैठक में लोकसभा चुनाव में आये परिणामों को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में आगामी माह में किसान कांग्रेस द्वारा आंदोलन करने की रणनीति तय की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed