फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Emergency was the murder of democracy, CM enumerated the evils of the country's dark chapter in the Y

MP News: आपातकाल लोकतंत्र की हत्या था, सीएम ने युवा संसद में गिनाईं देश के काले अध्याय की बुराइयां

Sat, 28 Jun 2025 07:31 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 28 Jun 2025 07:31 AM IST
सार

भोपाल में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी रोहित चहल और प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम में 1975 में लगाए गए आपातकाल के ऐतिहासिक घटनाक्रमों की समीक्षा करते हुए युवाओं को लोकतंत्र की रक्षा के लिए सतर्क रहने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
MP News: Emergency was the murder of democracy, CM enumerated the evils of the country's dark chapter in the Y
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा संसद के जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। शुक्रवार को भोपाल में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा के नेता रोहित चहल और वैभव पंवार ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर आपातकाल से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रमों की समीक्षा के साथ युवा वर्ग को जागरूक करने पर बल दिया गया। इस दौरान उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि आपातकाल पर युवा संसद बुलाने की जरूरत क्यों पड़ी? अगर आज आपातकाल होता तो आपके हाथ में अखबार नहीं आता, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में खबर नहीं आती। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीन ली जाती। वहीं, निशाना साधते हुए कहा कि जो मां ने किया वही बेटे ने किया और आज वही राहुल गांधी भी कर रहे हैं।   
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंच पर सवालिया लहजे में पूछा कि आपातकाल पर युवा संसद बुलाने की जरूरत क्यों पड़ी? उन्होंने कहा कि यदि आज भी ऐसा समय आता, तो अखबार नहीं पढ़ सकते, मीडिया की आवाज दब जाती, अभिव्यक्ति पर अंकुश लग जाता। इस ऐतिहासिक निर्णय का उद्देश्य तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा लोकतंत्र को दबाने और भ्रष्टाचार छिपाने वाला कदम था, जिसे इतिहास की सबसे बड़ी भूल बताया गया। डॉ. यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसी परिवार ने वह रास्ता अपनाया, जिसे आज राहुल गांधी दोहरा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि उस समय के नौजवान कई तो महज 15-16 वर्ष के सामूहिक रूप से जेल गए। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अब संविधान की नकली किताबें लेकर देश को गुमराह कर रही है और कहा, यह वंशवाद की राजनीति का असर है। उनका मानना है कि राजनीति को परिवारवाद से मुक्त होकर युवा नेतृत्व की दिशा में ले जाना चाहिए। युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी रोहित चहल ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान संविधान को अपनी स्वार्थ नीति के लिए बदलने की कोशिश की। वहीं युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पंवार ने काले दौर की तहरीरों से युवाओं को जोड़ते हुए कहा कि देश का लोकतंत्र सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अब इसकी रक्षा युवाओं का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed