फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Digvijay circumambulates 18 km of Barkhedi Dham barefoot, woos Gujjar votes

MP News: दिग्विजय ने नंगे पैर की बरखेड़ी धाम की 18 किमी की परिक्रमा, गुर्जर वोटों को साधा

Wed, 16 Aug 2023 11:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 16 Aug 2023 11:33 PM IST
सार

दिग्विजय सिंह ने बैरसिया तहसील स्थित देव बरखेड़ी धाम की 18 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा पूरी कर बरखेड़ी मंदिर में बिराजे देवनारायण भगवान के दर्शन किए।

विज्ञापन
MP News: Digvijay circumambulates 18 km of Barkhedi Dham barefoot, woos Gujjar votes
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधवार को बैरसिया क्षेत्र में स्थित देव बरखेड़ी धाम पहुंचे। यहां उन्होंने देव नारायण भगवान के दर्शन किए। उन्होंने दोपहर 3 बजे देव बरखेड़ी तीर्थ क्षेत्र की 18 किमी की परिक्रमा की। दिग्विजय सिंह ने बैरसिया तहसील स्थित देव बरखेड़ी धाम की 18 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा पूरी कर बरखेड़ी मंदिर में बिराजे देवनारायण भगवान के दर्शन किए। इस अवसर पर पूर्व सीएम के साथ क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की।  पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इमला में स्थित आचार्य विद्यासागर गुरुकुल पहुंचे। जहां गुरुकुल के छात्रों ने पूर्व सीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन


चुनाव के लिए इसलिए अहम 
दरअसल, देवनारायण भगवान को गुर्जर समाज का प्रथम पूज्य भगवान माना जाता है। बैरसिया में 50 हजार गुर्जर वोटर हैं। इस यात्रा के जरिए दिग्विजय सिंह गुर्जर वोटरों को साधेंगे। बता दें, प्रदेश में एक दर्जन सीटों पर गुर्जर वोटर निर्णायक भूमिका में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed