फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Digital race intensifies in Congress, Patwari's Voice of the Voiceless, Singhar's Janpaksh podcast re

MP News: कांग्रेस में डिजिटल दौड़ तेज, पटवारी का वॉइस ऑफ वॉइसलेस, सिंघार का जनपक्ष पॉडकास्ट लॉन्च के लिए तैयार

Tue, 28 Oct 2025 05:07 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 28 Oct 2025 05:07 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की राजनीति में अब जंग डिजिटल मंच पर भी देखने को मिलेगी। प्रदेश कांग्रेस पहली बार अपने आधिकारिक पॉडकास्ट चैनल की शुरुआत करने जा रही है। पार्टी ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक अत्याधुनिक ऑडियो स्टूडियो तैयार कर लिया है। 

विज्ञापन
MP News: Digital race intensifies in Congress, Patwari's Voice of the Voiceless, Singhar's Janpaksh podcast re
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का पॉडकास्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजनीति में अब मैदान केवल सड़कों और सभाओं तक सीमित नहीं रहा अब लड़ाई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी पहुंच गई है। कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में पहली बार अपना आधिकारिक पॉडकास्ट चैनल शुरू करने की घोषणा की है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी अपने स्वतंत्र पॉडकास्ट की शुरुआत कर डिजिटल उपस्थिति को और सशक्त बनाने की कवायद शुरू कर दी है। यह कदम न केवल कांग्रेस की नई संचार रणनीति को दर्शाता है, बल्कि पार्टी के भीतर उभर रही डिजिटल प्रतिस्पर्धा को भी उजागर करता है।
विज्ञापन




वॉइस ऑफ वॉइसलेस से जनता तक पहुंचेगी कांग्रेस की आवाज
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हाल ही में एक आधुनिक पॉडकास्ट स्टूडियो तैयार किया गया है। इस स्टूडियो से कांग्रेस अपना पॉडकास्ट चैनल ‘वॉइस ऑफ वॉइसलेस’ लॉन्च करने जा रही है। पार्टी का दावा है कि यह प्लेटफॉर्म उन लोगों की आवाज बनेगा जिनकी बात सत्ता के गलियारों तक नहीं पहुंचती। इस पहल की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कर रहे हैं। पार्टी के अनुसार, यह पॉडकास्ट कांग्रेस की विचारधारा, जनता से जुड़े मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों की समीक्षा जनता तक सीधे पहुंचाएगा।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के सहयोग और आर्थिक योगदान से तैयार
प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी डॉ. संजय कांमले ने बताया कि यह स्टूडियो पूरी तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग और आर्थिक योगदान से तैयार किया गया है। इसका मकसद यह है कि कांग्रेस के संदेश को किसी फ़िल्टर के बिना जनता तक सीधे पहुँचाया जा सके। यह पहल प्रदेश में पहली बार की जा रही है और सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर इसका प्रचार किया जाएगा। कांग्रेस का यह पॉडकास्ट अगले दो-तीन दिनों में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। इसके पहले एपिसोड में जीतू पटवारी स्वयं जनता से संवाद करते हुए पार्टी की आगामी रणनीतियों पर प्रकाश डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनपक्ष बनेगा जनता की सच्ची आवाज
वॉइस ऑफ वॉइसलेस की घोषणा के बाद प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपने पॉडकास्ट “जनपक्ष विद उमंग सिंघार” की घोषणा करते हुए कहा कि यह मंच जनता की पीड़ा और जमीनी हकीकतों को सामने लाएगा। सिंघार का यह पॉडकास्ट 1 नवंबर 2025 से प्रसारित होगा। पहला एपिसोड “जनसेवा मित्रों की कहानी” विषय पर आधारित होगा, जिसमें वे सरकार की संवेदनहीनता और व्यवस्था की खामियों को उजागर करेंगे।सिंघार ने कहा है कि जनसेवा मित्रों की कहानी जनता के संघर्ष और प्रशासनिक तंत्र की सच्चाई को सामने लाएगी। मेरा प्रयास रहेगा कि जनपक्ष के माध्यम से जनता की आवाज को न केवल उठाया जाए, बल्कि उसका समाधान भी खोजा जाए।उनका पॉडकास्ट यूट्यूब, फेसबुक और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नियमित रूप से प्रसारित होगा।

यह भी पढ़ें-अब सरकारी मकान कब्जाए रखना पड़ेगा महंगा! तबादले के बाद खाली नहीं किया तो देना होगा बढ़ा हुआ किराया



डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस का नया प्रयोग
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सोशल मीडिया के इस युग में पॉडकास्ट जैसे प्लेटफॉर्म जनता तक पहुंचने का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। भाजपा पहले से ही अपने डिजिटल कैंपेन और मन की बात जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनता से संवाद स्थापित कर चुकी है। अब कांग्रेस भी इसी दिशा में कदम बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव, अगले 4 दिन तक गरज-चमक और बारिश के आसार

डिजिटल कांग्रेस की शुरुआत
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अब अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को एकीकृत करने की दिशा में भी काम कर रही है। पार्टी की आईटी और डिजिटल टीम ने संकेत दिए हैं कि भविष्य में पॉडकास्ट के साथ-साथ वीडियो सीरीज, डिजिटल टॉक शो और लाइव इंटरव्यू भी शुरू किए जाएंगे। इस पहल को कांग्रेस के “डिजिटल कांग्रेस मिशन” की पहली कड़ी माना जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed