फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Two systems active in the state, rain in many districts, thunderstorms and rain expected for

MP Weather Today: प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव, कई जिलों में हुई बारिश, अगले 4 दिन तक गरज-चमक और बारिश के आसार

Tue, 28 Oct 2025 08:19 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 28 Oct 2025 08:19 PM IST
सार

एमपी में मंगलवार को बादल छाए रहे और कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर, रतलाम और धार में बारिश हुई, वहीं भोपाल-इंदौर में दिनभर आसमान में बादल मंडराते रहे। अरब सागर में बन रहे दो एक्टिव सिस्टम की वजह से प्रदेश में अगले चार दिन तक आंधी, बिजली और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 

विज्ञापन
MP Weather Today: Two systems active in the state, rain in many districts, thunderstorms and rain expected for
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को भी बादल छाए रहे और कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। ग्वालियर, रतलाम और धार में बारिश हुई, वहीं भोपाल-इंदौर में दिनभर आसमान में बादल मंडराते रहे। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में ग्वालियर, रतलाम, बैतूल, धार, श्योपुर, रीवा और उमरिया जिलों में बारिश दर्ज की गई है। रतलाम में 3 इंच से अधिक पानी गिरा, जबकि ग्वालियर में करीब 2.5 इंच बारिश हुई। अरब सागर में बन रहे दो एक्टिव सिस्टम की वजह से  प्रदेश में कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। अगले चार दिन तक आंधी, बिजली और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तर-पूर्वी इलाकों के 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


 
अरब सागर से दो मौसमीय सिस्टम सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर में एक डिप्रेशन सिस्टम बना है, जिससे जुड़ा ट्रफ मध्यप्रदेश के बीचोंबीच तक पहुंच रहा है। साथ ही, एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम अरब सागर में एक्टिव है, जो एमपी की ओर बढ़ रहा है। इन्हीं कारणों से प्रदेश में अगले चार दिन तक मौसम का मूड बदला रहेगा।
विज्ञापन




 सोमवार को कई जिलों में झमाझम बरसात
सोमवार को भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। श्योपुर में लगातार दूसरे दिन 2.2 इंच बरसात दर्ज की गई। दतिया में करीब 1 इंच और ग्वालियर, रतलाम, सीधी में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा।टीकमगढ़ में आधा इंच बारिश हुई, जबकि गुना, उज्जैन, छतरपुर (खजुराहो-नौगांव), रीवा, मुरैना, विदिशा, मंदसौर में भी हल्की फुहारें पड़ीं। गातार हो रही बारिश से तवा डैम का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने सोमवार सुबह 11 बजे से तीन गेट खोल दिए।गेट 3-3 फीट की ऊंचाई तक खोले गए, जिससे 16,070 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में बना प्रदेश का पहला छठ मैया मंदिर, सूर्य रथ पर आरूढ़ रूप में विराजीं छठ मैया, हुआ लोकार्पण


6 नवंबर से बढ़ेगी ठंड
एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत में सक्रिय है, जिससे इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। सिस्टम के गुजरने के बाद ठंडी हवाओं का असर मध्यप्रदेश में भी महसूस होगा। 6 नवंबर के बाद से प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-एमपी में डिप्रेशन से बदला मौसम, 10 में जिलों में हुई बारिश, श्योपुर में 2 इंच से ज्यादा गिरा पानी


तीन दिन का मौसम अलर्ट
मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, अगले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत लगभग सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 अक्टूबर को उत्तर और पूर्वी जिलों में तेज बारिश, जबकि 30 अक्टूबर को भी पूर्वी हिस्से में भारी बारिश के संकेत हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed