फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Deputy Chief Minister of Maharashtra Devendra Fadnavis said – Rahul Gandhi will be invited to the Ram

MP News: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले- राहुल गांधी को राम मंदिर का न्यौता दिया जाएगा

Sat, 07 Jan 2023 04:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 07 Jan 2023 04:54 PM IST
सार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वाटर विजन @2047 कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए भोपाल आए थे। यहां पर उन्होंने अमित शाह के बयान को लेकर पूछे सवाल के जवाब पर कहा कि राहुल गांधी को अचानक पुरानी चीजें याद आ जाती है। जो उन्हें 10 साल पहले पूछना था वो आज पूछ रहे हैं। अयोध्या में श्री राम मंदिर का काम जोरों पर चल रहा है।

विज्ञापन
MP News: Deputy Chief Minister of Maharashtra Devendra Fadnavis said – Rahul Gandhi will be invited to the Ram
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI

विस्तार

देश के गृहमंत्री अमित शाह के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा हैं। अयोध्या में राम मंदिर के दर्शनों की तारीख आने पर फडणवीस ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने राहुल को भी न्यौता दिया जाएगा।

विज्ञापन


महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वॉटर विजन @2047 कॉन्फ्रेंस में शामिल होने भोपाल आए थे। यहां उन्होंने अमित शाह के बयान को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि राहुल गांधी को अचानक पुरानी चीजें याद आ जाती है। जो उन्हें 10 साल पहले पूछना था, वे आज पूछ रहे हैं। अयोध्या में श्री राम मंदिर का काम जोरों पर चल रहा है। मंदिर बनने पर राहुल गांधी को भी दर्शन के लिए बुलाएंगे। हाल ही गृहमंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि राहुल बाबा सुन लें कि एक जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होगा। इसके बाद इस मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है।
विज्ञापन


जल संरक्षण को लेकर अच्छे हुए कार्य
फडणवीस ने कहा कि मध्यप्रदेश ने जल संरक्षण में बहुत अच्छा काम किया है। मध्यप्रदेश के काम से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला। जब मैं महराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना तब हमने मध्यप्रदेश के सिंचाई के क्षेत्र में किए कामों को दोहराया था। उसका फायदा यह हुआ कि महाराष्ट्र में रबी की फसल का उत्पादन हम दोगुना कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंच नदी पर कोई विवाद नहीं
फडणवीस ने पेंच नदी को लेकर महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से विवाद के सवाल पर कहा कि हमारा विवाद बिल्कुल नहीं हैं। हम साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हमारे हिस्से का पानी हम ले रहे हैं। मध्य प्रदेश के साथ हमारा को-ऑर्डिनेशन है। हमारी एक ज्वाइंट कमेटी है। जिसकी हम बैठक करते हैं। मध्यप्रदेश के साथ मिलकर महाराष्ट्र ताप्ती मेगा रिचार्ज प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इसका दोनों राज्यों को फायदा मिलेगा। यहां पर ऐसी सॉइल है, जिसमें जमीन के नीचे से पानी फ्लो होता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed