फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Constable, who was part of the team that recovered notes worth lakhs in Bhopal, attempted suicide in

MP News: भोपाल में लाखों की नोट बरामद करने वाली टीम में शामिल आरक्षक ने थाने में की आत्महत्या की कोशिश

Mon, 20 May 2024 03:54 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 20 May 2024 03:54 PM IST
सार


भोपाल में अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में छापेमारी के बाद नोटो से भरे बैग गायब करने की भूमिका में टीआई समेत पांच पुलिसकर्मीयों को निलंबित किया जा चुका है। 

विज्ञापन
MP News: Constable, who was part of the team that recovered notes worth lakhs in Bhopal, attempted suicide in
राहुल राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन थाने में पदस्थ एक आरक्षक बीती देर रात थाने के ऊपरी मंजिल में आत्महत्या की कोशिश की है। आत्महत्या करने की सूचना के बाद थाने का स्टॉफ कमरे में पहुंचा और आरक्षक को फंदा लगाने से पहले बचा लिया गया। वह आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। आरक्षक अशोका गार्डन थाना पुलिस की उस टीम में शामिल था, जो कटे-फटे नोट बदलने वाले कैलाश खत्री के घर छापा मारने पहुंची थी। कैलाश खत्री के घर से नोटों से भरे 6 बैग पुलिस के लापरवाही से बैरागढ़ स्थित कैलाश खत्री के बहन के घर जाने के मामले में टीआई वंदना लाकड़ा, दो उप निरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मी बीते दिनों निलंबित किए जा चुके हैं। अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी डीसीपी जोन-1 जांच कर रही हैं। आत्महत्या का प्रयास करने वाला आरक्षक भी कैलाश खत्री के यहां छापा मारने वाली पुलिस टीम में शामिल था। आरक्षक को इस बात की चिंता है कि जांच के बाद उसे भी निलंबित किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस तरह से बची आरक्षक की जान
पुलिस सूत्रों की मानें तो आरक्षक ने थाने के ऊपर की मंजिल पर जाकर एक कमरे में फंदा बनाकर झूलने वाला था। इसी बीच ग्राउंड फ्लोर में थाने के सीसीटीवी के मॉनीटर पर आरक्षक को फंदा बनाते हुए पुलिसकर्मियों ने देख लिया। इसके बाद पुलिसकर्मी दौड़ते हुए ऊपर के कमरे में पहुंचे और आरक्षक को बचा लिया। आरक्षक ने आत्महत्या से पहले थाने के एक एएसआई से खुद को बेकसूर बताते हुए रोया था। देर रात एसीपी हबीबगंज ने भी आरक्षक से बात की तो वह रोते हुए खुद को बेकसूर बताया। एसीपी ने उसके साथ किसी भी प्रकार का गलत नहीं होने का भरोसा दिलाया, इसके बाद वह शांत हो सका। बताते हैं कि उसके खिलाफ जब से जांच चल रही है, वह तभी से तनाव में रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed