फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Congress will bring a no-confidence motion against the Speaker tomorrow, Nath said - do not expect ju

MP News: विस अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस कल, नाथ बोले- अध्यक्ष से न्याय की उम्मीद नहीं

Thu, 02 Mar 2023 08:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 02 Mar 2023 08:11 PM IST
सार

पीसीसी चीफ ने कहा कि मध्यप्रदेश की विधानसभा और हर विधानसभा इसलिए बनाई है कि हम अपनी बात रखे। आज हमारे साथी ने कई मुद्दे उठाए। कोई ऐसा मुद्दा नहीं था, जिसका सबूत नहीं था।

विज्ञापन
MP News: Congress will bring a no-confidence motion against the Speaker tomorrow, Nath said - do not expect ju
पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा के बजट सत्र के बाकी सत्र से जीतू पटवारी को निलंबित करने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने निवास पर मीडियो से बातचीत में कहा कि हम नियम के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे। अध्यक्ष ने पक्षपात किया है। यह हर नियम और सिद्धांत के खिलाफ है। हम इस अध्यक्ष से न्याय की उम्मीद नहीं कर सकते। संख्या बल के सवाल पर नाथ ने कहा कि सब जानते है कि उनका सख्या बल ज्यादा है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि जो हमारी भावना है, उसे व्यक्त ना करें।
विज्ञापन

 
पीसीसी चीफ ने कहा कि मध्यप्रदेश की विधानसभा और हर विधानसभा इसलिए बनाई है कि हम अपनी बात रखे। आज हमारे साथी ने कई मुद्दे उठाए। कोई ऐसा मुद्दा नहीं था, जिसका सबूत नहीं था। 24 हजार करोड रूपए का ब्याज प्रति साल दिया जा रहा है। सब मुद्दों पर जवाब देने की जगह यह पहले से तय करके आए थे कि सदन  नही चलने देंगे। इनकी योजना है कि सदन नहीं चले। नाथ ने कहा कि एक सदस्य का निलंबन करना। गला घोटना है। हमने यह तय किया है। हम अध्य्क्ष के खिलाफ़ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में खाना और नाश्ते को लेकर सवाल किया है। सब ने मिलकर तानाशाही चलाई। अध्यक्ष जी पार्टी के सदस्य बनकर यह निलंबन का काम कर रहे है।
विज्ञापन

  
निलंबन करना कोई बडी बात नही
वहीं, जीतू पटवारी ने कहा कि निलंबन करना कोई बड़ी बात नहीं है। बात यह है कि जिस आदमी ने सच्चाई और निष्टा की कसम खाई वह निलंबन का आदेश सरकार के कहने पर कर रहा है। सच का सामना यह नहीं कर सकते है। एक तरफा कर्जा लेना और दूसरी तरफ सरकारी संपत्ति बेचना। यह लोग लोकतंत्र के मंदिर को कलंकित कर रहे है। इसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ेगा। हम भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में भाजपा का विरोध करेंगे। कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो इस विषय पर कार्यवाही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed