{"_id":"6904d25ae6f49ebeb204b515","slug":"mp-news-congratulated-the-people-of-the-state-on-the-70th-foundation-day-the-cm-said-mp-has-a-unique-ident-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: 70 वें स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को दी बधाई, सीएम बोले-देश के मानचित्र पर एमपी की विशिष्ट पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: 70 वें स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को दी बधाई, सीएम बोले-देश के मानचित्र पर एमपी की विशिष्ट पहचान
Fri, 31 Oct 2025 08:44 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 31 Oct 2025 08:44 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश अब देश के विकास मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को मध्य प्रदेश के 70 वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब 70 साल का हो गया है। अपनी गौरवशाली विकास यात्रा का 70वां स्थापना दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1956 को गठित यह राज्य न केवल भारत के हृदय में स्थित है, बल्कि देश के विकास मानचित्र पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की यह 70 वर्षीय यात्रा समर्पण, संकल्प और सतत विकास की सुखद यात्रा रही है। यह दिन हमें हमारे पूर्वजों की मेहनत, उनके जज्बे, जनभागीदारी से विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी एवं हम सभी की आस्था और निष्ठा की याद दिलाता है।
ये भी पढ़ें- Rashtriya Ekta Diwas 2025: सीएम बोले-सरदार पटेल के मार्ग पर चलेंगे तो भारत को कोई बुरी नजर से नहीं देख सकेगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बीते सात दशकों में मध्य प्रदेश ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। हमारा मध्य प्रदेश आज देश का फूड बॉस्केट कहलाता है, जहां अन्न उत्पादन में आत्मनिर्भरता के साथ ही किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में अनेक योजनाएं सफलतापूर्वक लागू की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश का यह 70वां स्थापना दिवस एक अवसर है अतीत की उपलब्धियों को स्मरण करने और भविष्य के स्वर्णिम लक्ष्य तय करने का। हम सब एकजुट होकर विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त मध्य प्रदेश के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अभ्युदय मध्य प्रदेश: MP ई-सेवा पोर्टल से एक ही मंच पर मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं, जनता को मिलेगी कई सौगातें