फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM to inaugurate five units at 24 in Acharpura, get jobs for 1,500 with investment of Rs 400 crore

MP News: सीएम अचारपुरा में 24 को पांच इकाइयों का भूमि-पूजन करेंगे, 400 करोड़ के निवेश से 1500 को मिलेगा रोजगार

Tue, 22 Jul 2025 09:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 22 Jul 2025 09:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 जुलाई को भोपाल जिले के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में पांच बड़ी औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन करेंगे। इन इकाइयों में कुल 400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा और इससे करीब 1500 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। गारमेंट, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और कृषि उपकरण जैसे अलग-अलग सेक्टरों की कंपनियां यहां स्थापित होंगी।
 

विज्ञापन
MP News: CM to inaugurate five units at 24 in Acharpura, get jobs for 1,500 with investment of Rs 400 crore
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  24 जुलाई को अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 12.88 हेक्टेयर में 400 करोड़ से अधिक निवेश और लगभग 1500 व्यक्तियों को रोजगार देने वाली 5 इकाइयों का भूमि-पूजन करेंगे। इनमें गारमेंट सेक्टर में गोकुलदास एक्सपोर्टस, टेक्सटाइल सेक्टर में इंडो एकॉर्ड अप्पेरल्स, हाई टेक इलेक्ट्रानिक में एसेडस प्राइवेट लिमिटेड, फार्मा सेक्टर में सिनाई हेल्थ केयर और कृषि उपकरण में समर्थ एग्रीटेक इकाइयां शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  MP News: एसटी मोर्च की बैठक में हेमंत खंडेलवाल बोले-आप समाज का विश्वास जीतें, पार्टी आप पर विश्वास जताएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री  ने  कहा है कि राज्य सरकार युवाओं और बहनों के रोजगार के लिए संकल्पित है। इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुवार 24 जुलाई को भोपाल जिले के औद्योगिक क्षेत्र अचारपुरा में पांच औद्योगिक इकाइयों का भूमि-पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्होंने हाल ही में स्पेन और दुबई की यात्रा में अनेक निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया है।  मध्यप्रदेश में वर्ष 2025 उद्योग और रोजगार वर्ष है। गांव से लेकर शहरों तक समृद्धि लाना,  स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निर्णायक भूमिका निभा कर मध्यप्रदेश ने नए औद्योगिक युग की शुरूआत की है।

ये भी पढ़ें-  भोपाल में पौधारोपण अभियान: CM डॉ. मोहन ने बेलपत्र का पौधा लगाया, बोले- केवल रोपें नहीं, संरक्षण भी करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed