{"_id":"687f7677ef3dd1d00d082f6d","slug":"large-scale-planting-campaign-in-bhopal-cm-dr-mohan-planted-vine-leaves-said-not-only-plant-but-also-pro-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल में पौधारोपण अभियान: CM डॉ. मोहन ने बेलपत्र का पौधा लगाया, बोले- केवल रोपें नहीं, संरक्षण भी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल में पौधारोपण अभियान: CM डॉ. मोहन ने बेलपत्र का पौधा लगाया, बोले- केवल रोपें नहीं, संरक्षण भी करें
Tue, 22 Jul 2025 05:25 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 22 Jul 2025 05:25 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में बेलपत्र का पौधा लगाकर पूरे प्रदेश में वृहद पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत राजधानी में 5100 पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व हरित वातावरण का तोहफा देना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पौधे को पानी देते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को राजधानी भोपाल स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर में बेलपत्र का पौधा रोपकर प्रदेशभर में वृहद पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। भोपाल नगर निगम और संग्रहालय के संयुक्त सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके तहत राजधानी के विभिन्न हिस्सों में कुल 5100 पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह सौभाग्य का विषय है कि मध्यप्रदेश में देश के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक वन संपदा विद्यमान है। वृक्ष ही पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं, कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन का परस्पर एक दूसरे पर अवलंबन ही धरा पर जीवन प्रदान करता है। सावन के महीने में पौधारोपण का संकल्प राजधानी की आने वाली पीढ़ियों को सुंदर, स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण का उपहार है।
ये भी पढ़ें- मोहन कैबिनेट की बैठक: MP में बनेगा अत्याधुनिक डाटा सेंटर, जेनरेशन प्लांट के नवीनीकरण के लिए 464 करोड़
85 वार्डों और संग्रहालय परिसर में होंगे पौधे रोपित
इस अभियान के तहत 4000 पौधे मानव संग्रहालय परिसर में और 1100 पौधे भोपाल के 85 वार्डों के प्रमुख स्थलों पर लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नागरिकों से अपील की कि वे सिर्फ पौधा न लगाएं, बल्कि उसके संरक्षण और देखभाल की भी जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: 28 जुलाई से शुरू होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, 12 दिनों में होंगी 10 बैठकें
वन संपदा में वृद्धि की जरूरत
सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का सबसे समृद्ध राज्य है वन संपदा के मामले में। लेकिन बीते वर्षों में हमसे कई गलतियां हुई हैं, जिन्हें अब सुधारा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसे आर्थिक क्षेत्र में प्रदेश आगे बढ़ रहा है, वैसे ही हमें प्राकृतिक संसाधनों में भी वृद्धि करनी होगी। रक्षाबंधन पर पौधों को राखी बांधने की परंपरा को उन्होंने पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की अपील की। इस मौके पर जब उनसे कांग्रेस द्वारा उपराष्ट्रपति को लेकर दिए गए बयान के बारे में सवाल किया गया, तो सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी ने जो बात कही है, वही सही है। विपक्ष का काम है विरोध करना, और वो वही कर रहा है।
ये भी पढ़ें- MP News: भाजपा अध्यक्ष की कार्यकर्ताओं को दो टूक, बोले- पार्टी को कर्मशील युवा चाहिए, दिखावे वाले नहीं